हाउसिंग बोर्ड और नंदिनी रोड में अवैध कब्जा करने वालों को किया गया बेदखल, 9 से अधिक स्थानों पर हुई कार्रवाई

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, जोन 02 वैशालीनगर क्षेत्र में निगम के राजस्व विभाग की टीम नंदिनी रोड और हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में अवैध कब्जा करने वालों पर शिकंजा कसने बेदखली की कार्रवाई किए। हाउसिंग बोर्ड में अवैध निर्माण कर आवागमन को बाधित करने तथा नंदिनी रोड में शासकीय भूमि पर फेंसिंग तार से घेरा कर किए गए कब्जे को हटाया गया। निगम क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अधिकारी/कर्मचारियों की टीम बनाई है।

निगम क्षेत्र में अवैध कब्जा और अतिक्रमण करने की शिकायत मिलने पर मामले को गंभीरता से लेकर राजस्व विभाग द्वारा कार्यवाही की जाती है ताकि ऐसे अनाधिकृत निर्माण एवं कब्जा करने वालो को रोका जा सके। जोन 02 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने बताया कि अवैध कब्जा करने वाले दो स्थानों पर कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि नंदिनी रोड छावनी चौक में राहूल ऑटो एवं पेट्रोल पंप के मालिक द्वारा मुख्य मार्ग के किनारे रिक्त शासकीय भूमि को अतिक्रमण करने की मंशा से फेंसिंग तार से घेरा कर लिया गया था, जिसकी शिकायत मिलने पर निगम की टीम उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मौके पर पहुंची और शिकायत सही पाये जाने पर फेंसिंग तार व पोल को जेसीबी से हटवाया तथा कब्जा करने वालो को दोबारा ऐसा नहीं करने की सख्त समझाईश दी। इसी प्रकार हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में कालीबाड़ी मार्केट चौक के समीप सड़क निर्माण मे बाधित हो रहे 9 अवैध कब्जे को ध्वस्त किया गया।

इस क्षेत्र में सड़को का संधारण किया जा रहा है कुछ लोगों द्वारा टीनशेड लगाकर दुकान बनाकर अवैध तरीके से व्यवसाय कर रहे थे, समझाईश के बाद भी दुकान का कब्जा नहीं हटा रहे थे, इसलिए सभी 9 दुकानों को जेसीबी से तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई। हाऊसिंग बोर्ड के एक अन्य प्रकरण जिसमें रिक्त भूमि पर फेंसिंग तार से घेरा कर कब्जा कर लिए थे, जिसने तोड़फोड़ के नुकसान से बचने स्वयं से कब्जा हटाने समय मांगा जिसे समय प्रदान किया गया। कार्यवाही के दौरान जोन 04 के सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जवाहर चन्द्राकर, अरूण सिंह, गुप्तानन्द तिवारी, कृष्ण कुमार सुपैथ, लक्ष्मीनारायण वर्मा, कन्हैयालाल, मंगल प्रसाद, राजेन्द्र कुमार, खेमलाल व चेतन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply