श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया सम्मान

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री बघेल का सम्मान किया और मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों के हित में लिए गए कई अहम निर्णयों के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल प्रदेश पत्रकारों के शुभचिंतक है वें एक मित्र की भांति प्रदेश के पत्रकारों के हित में कार्य कर रहे है और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे है। अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा मासिक समाचार पत्र के संपादकों को भी अधिमान्यता प्रदान की गई है साथ ही अधिमान्यता नवीनीकरण की अवधि को एक वर्ष से बढ़ाकर 02 वर्ष कर दी गई है। कोरोना काल में पत्रकार साथियों को इलाज के लिए सहायता राशि दी गई और कोरोना में मृत हुए पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। प्रदेश के पत्रकार इसके लिए मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभारी है। पत्रकारों ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में भी ज्ञापन सौंपा जिसमें मुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संघ के महासचिव विश्व दीपक राई सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply