कबीर धाम में सरस्वती साईकिल योजना के तहत 6834 छात्राओं को निःशुल्क साईकिल मिली

शेयर करें

कवर्धा // राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चालु शैक्षणिक सत्र में कक्षा नौवमीं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों की 6834 लड़कियों को ही सरस्वती साईकिल योजना के तहत निःशुल्क साईकिल दिए जा रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप से जिले के सभी स्कूलों में आयोजन कर स्कूली छात्राओं को साईकिल वितरण किया जा रहा है। जिले के आदिवासी व बैगा बाहूल बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम राजानवागांव में आज निःशुल्क साईकिल वितरण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राज्य शासन के शाकंभरी बोर्ड के सदस्य हरि पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होने सरस्वती साईकिल वितरण योजना के तहत 888 छात्राआें को साईकिल वितरण किया कर उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस योजना के तहत स्कूल में अध्यनरत राजानवागांव, बाघुटोला, रजपुरा, छपरी, छिपाबार, कटगो, हरमो, रोचन, बरहट्टी, आमरौड़ी, अमलीडीह, कोडार, रेंगाखार, बिसनपुर, भालूचुवा, मिनमिनया मैदान के छात्राओं ने साईकिल पाकर राज्य सरकार के प्रति एवं कैबिनेट मंत्री श्री अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया है।

शाकंभरी बोर्ड के सदस्य श्री हरि पटेल ने कहा कि पूर्व में किए गए एक अध्ययन के अनुसार बीस प्रतिशत से जायदा छात्रों ने माध्यमिक स्तर पर पढ़ाई छोड़ देते थे, छत्तीसगढ़ माध्यमिक स्तर पर पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चो की गिनती में दूसरे स्थान में आया। इन बढ़ते हुए आकड़ो को देखते हुए सरकार ने एक उचित कदम उठाया है  और कोई बच्चा स्कूल न छोड़े उसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने सरस्वती साइकिल योजना की शुरुआत की है।  इस योजना से लड़किया अपनी पढ़ाई लगातार कर पाएगी। इस योजना से ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी क्षेत्रों के कमजोर तबकें के लड़कियों की राह आसान हो रही है। शिक्षा में कोई बाधा ना हो इसके लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पटेल ने आयोजन के बाद स्कूल परिसर का निरीक्षण भी किया। स्कूल के प्राचार्य श्री एसआर चन्द्रवंशी एवं सरपंच गंगुराम धुर्वे ने बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था के लिए अतिरिक्त कक्ष की मांग की। पटेल ने कहा कि इस समस्या का समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सरंपच गंगुराम धुर्वे, शाल विकास समिति के अध्यक्ष श्री भुखन पटले, परेमेश्वर मानिकपुरी, खेमलाल पटेल, शिव प्रसाद उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन एक के गुप्ता ने किया, मंच संचालन शिवेन्द्र चन्द्रवंशी ने किया।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply