रायपुर।राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल बुधवार को विधानसभा भवन रायपुर में मुख्यमंत्री महोदय से मिलकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए आभार व्यक्त किया एवं अपनी पुरानी मांगों को पूर्ण करने हेतु पुनः ज्ञापन दिया गया तथा 31 प्रतिशत डी ए को छतीसगढ़ में पुनः लागू करने की बाते प्रान्त अध्यक्ष अश्वनी वर्मा द्वारा पटल पर रखा गया जिसमें विधानसभा सत्र के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री ने समस्त मांगो पर विचार करते हुए पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया है। प्रमुख रूप से प्रतिनिधि मंडल में प्रान्त अध्यक्ष अश्वनी वर्मा , प्रान्त कोषाध्यक्ष निर्मल साहू , जिलाध्यक्ष बोधी राम निषाद , नीरज प्रताप सिंह , सन्तोष त्रिपाठी , अभिषेक माली , दिनेश यादव , मनोज बाँधेकर सहित पटवारी साथीगण उपस्थित रहे ।






