हमर बेटी हमर अभिमान‘ पहल के तहत 30 बालिकाओं की स्कूल फीस ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा की जा रही वहन

शेयर करें

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर के नेतृत्व में आए संकल्प विद्या मंदिर, दुर्ग में निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रही कक्षा चौथी से छठवीं तक की बालिकाओं ने सौजन्य मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बड़ी आत्मीयता से बच्चियों से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई के सम्बंध में पूछा और उन्हें स्नेहवश टॉफी भेंट किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस दौरान क्षितिज चंद्राकर ने बताया कि- ‘हमर बेटी हमर अभिमान‘ पहल के तहत 30 जरूरतमंद छात्राओं की स्कूल फीस ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा वहन की जा रही है। स्तुति फाउंडेशन द्वारा संचालित संकल्प विद्यामन्दिर, दुर्ग द्वारा गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। आल इंडिया प्रोफेशनल कॉन्ग्रेस ने संकल्प विद्या मंदिर में वर्तमान सत्र में अध्ययनरत 30 बालिकाओं की निःशुल्क शिक्षा का बीड़ा उठाया है। इस अवसर पर बालिकाओं को उनकी स्कूल फीस आल इंडिया प्रोफेशनल कॉन्ग्रेस द्वारा वहन किये जाने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालिकाओं की निशुल्क शिक्षा के लिए आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा की जा रही पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। क्षितिज चंद्राकर ने आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस, छत्तीसगढ़ की तरफ से एक लाख रुपये की राशि का चेक मुख्यमंत्री बघेल को सौंपा। मुख्यमंत्री बघेल ने इस सहयोग हेतु आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र यादव, स्तुति फाउंडेशन के फाउंडर मार्तण्ड सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष दीप सारस्वत, संकल्प विद्यामन्दिर की प्रिंसिपल श्रीमती अनिता राजपूत सहित कु. रोशनी धुर्वे, कु. ओशिका यादव, कु. नीलम नेताम, कु. प्रिया कुम्हरे, कु. खुशी सेन, कु. रानू साहू, कु. पायल गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply