महापौर ने कांग्रेस भाजपा, निर्दलीय महिला पार्षदों एवं एल्डरमेन का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उपहार भेंटकर किया सम्मानित

शेयर करें

दुर्ग l नगर पालिक निगम में आज महापौर धीरज बाकलीवाल अपने कक्ष पर सभापति राजेश यादव,महिला बाल विकास प्रभारी जमुना साहू के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्व विभाग एवं बाजार विभाग प्रभारी ऋषभ जैन, वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू,विद्युत विभाग प्रभारी भोला महोविया,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर के मौजूदगी में नगर निगम में कांग्रेस,भाजपा एवं निर्दलीय महिला पार्षदों एवं एल्डरमेन को उपहार भेंटकर सम्मान किया गया और बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए इस अवसर पर नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं,हर क्षेत्र में अपनी बुलंदी का झंडा गाढ़ चुकी हैं, ऐसे में महिलाओं का सम्मान भी किया जाना चाहिए, सभापति राजेश यादव ने कहा कि मौजूदा दौर नारी उत्थान और सशक्तीकरण का दौर है, महज एक दिन का महिला दिवस ना होकर वर्ष भर हम सबको समाज में रह रही महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए. निगम परिसर में महिला दिवस के मौके पर महिला सम्मान कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य जमुना साहू, सत्यवती वर्मा, जयश्री जोशी, गायत्री साहू, नीता जैन, कविता तांडी, नजहत परवीन, लीना देवांगन, प्रेमलता साहू, माहेश्वरी ठाकुर, मणि गीते, चमेली साहू, मीना सिंह, उषा ठाकुर, हिमेश्वरी निषाद,सुश्री श्रद्धा सोनी, हेमा शर्मा, कुमारी साहू, शशि साहू, निर्मला साहू, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, कन्या ढीमर के अलावा अन्य मौजूद थेl

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply