कलेक्टर एवं एसपी ने मानवता का परिचय देतें हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवक को पहुंचवाया हॉस्पिटल

शेयर करें

बेमेतरा || सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को कलेक्टर विलास भोसकर संदीपन एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द सिंह ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल जिला अस्पताल पंहुचाया | बेमेतरा निवाशी यासीन वल्द स्व. इदरीश खान आयु लगभग 48 वर्ष बेमेतरा बेरला मार्ग में ग्राम पिपरोलडीह के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी । युवक एक घंटे तक वही पड़ा रहा आने जाने वाले किसी भी राहगीर ने युवक की सुध नहीं ली, ऐसे में कलेक्टर एवं एस पी बेरला दौरे से वापस लौट रहे थे। तभी घायल युवक पर उनकी नजर पड़ी जिले के दोनों आला अफसरों ने अपनी गाड़ी रोककर मानवता का परिचय देतें हुए तत्काल एक अन्य वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया | ग्राम सरदा निवासी एक निजी स्कूल में बस ड्राइवर श्री अप्पू राज कोसले वहाँ से गुजर रहा था, पप्पू ने अपनी निजी कार में बिठाकर जिला चिकित्सालय पहुंचाकर मानवता की मिशाल पेश की | कलेक्टर ने बताया की यदि युवक को जल्दी अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो युवक की जान भी जा सकती थी | सड़क दुर्घटना में घायल युवक को कोई मदद के लिए आगे नहीं आ रहे थे ऐसे नाजुक समय में कलेक्टर एवं एस पी ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाने में मदद की | कलेक्टर ने यह भी बताया कि मदद पहुंचाने वाले युवक सरदा निवासी पप्पू राज कोसले को पुरस्कृत किया जायेगा | कलेक्टर एवं एस पी ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में आगे आकर मानवता का परिचय दे | मानव जीवन अनमोल हैं वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें नशे की हालत में वहां न चलाएं | जिले के दोनों आला अधिकारियों ने मानवता की मिशाल पेश की जिससे सड़क दुर्घटना में घायल युवक की जान बची।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply