निगमायुक्त सर्वे ने किया नोटिस जारी, निरीक्षण में कर्मचारी रहे नदारद

शेयर करें

भिलाई । आज नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जोन क्रमांक 2 एवं जोन क्रमांक 3 कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक कर्मचारी अनुपस्थित पाई गई, जिन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश आयुक्त ने दिए हैं। आयुक्त अचानक वैशाली नगर जोन कार्यालय पहुंचे उन्होंने वहां की पेयजल की शिकायत पंजी का अवलोकन किया, शिकायत के बाद इसके निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी ली और फील्ड में निराकरण के बाद पंजी इस अनुरूप संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया तथा वहां पर मौजूद हितग्राही जो ज्यादातर आधार कार्ड बनवाने, नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर एवं अन्य त्रुटि सुधारवाने पहुंचे थे उनसे उन्होंने चर्चा की। आयुक्त ने निर्देश दिए कि दिव्यांग, प्रेग्नेंट महिला, छोटे-छोटे बच्चो को लेकर पहुंचने वाली महिलाओं और बुजुर्गों को प्राथमिकता के आधार पर उनका आधार कार्ड बनवाएं। ज्यादा भीड़ होने पर उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर कार्ड बनवाने और जितने अधिकतम कार्ड एक दिन में बन जाए इसके अतिरिक्त आने वाले लोगो के फार्म को एक्सेप्ट करके प्रक्रिया जारी रखने और उन्हें निर्धारित समय देकर उनका निराकरण करने कहा ताकि भीड़ और अनावश्यक परेशानी हितग्राहियों को न हो। निगमायुक्त ने कार्यालय के अन्य विभागो का भी निरीक्षण किया, इस दौरान एक कर्मचारी सोनामणि चौधरी उपस्थिति रजिस्टर में दस्तखत करने के बाद ड्यूटी समय से बिना बताए गायब मिली, जिन्हें नोटिस थामने आयुक्त ने जोन आयुक्त पूजा पिल्ले को निर्देश दिए। कार्यालय में व्यापक साफ सफाई रखने भी कहा। मदर टैरेसा नगर जोन कार्यालय का औचक निरीक्षण आयुक्त ने किया और उन्होंने लोक सेवा केंद्र, राजस्व विभाग, संपत्तिकर की वसूली, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति की जानकारी जोन आयुक्त ऐशा लहरे से ली। उन्होंने कहा कि आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल की समस्या के लिए सभी जोन टोल फ्री नंबर जारी करें और इस आधार पर समस्याओं का समाधान करें, ताकि समस्यायों को लेकर निगम दफ्तर लोगो को आने की जरूरत न पड़े। आयुक्त ने जवाहर नगर में आयोजित स्लम स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया उन्होंने चिकित्सक से बात की और दवाई की उपलब्धता की जानकारी ली वही उन्होंने मरीजों से फीडबैक भी लिया। निगम आयुक्त 18 नंबर रोड आंगनबाड़ी के समीप एवं सुपेला अस्पताल के धनवंतरी मेडिकल स्टोर भी पहुंचे और उन्होंने दवाइयों के स्टॉक तथा किस प्रकार के जेनेरिक दवाइयों की डिमांड तथा सर्जिकल आइटम की डिमांड आ रही है इसकी जानकारी ली।

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply