राम का जीवन चरित्र ही मनुष्य के लिए प्रेरणादायींकिरण वैष्णव अध्यक्ष जन.पं. छुरिया

शेयर करें

राजनांदगांव। नव ज्योति मानस परिवार समिति ग्राम गुंडरदेही के सानिध्य में दो दिवसीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके समापन बेला पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, अध्यक्षता एकांत चंद्राकर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, विशिष्ट अतिथि रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष भाजपा मण्डल छुरिया, देवारु मालेकर जनपद पंचायत छुरिया, मुकेश साहू अध्यक्ष भाजयुमो मण्डल कुमर्दा, रूपेश साहू सरपंच बरबसपुर, रमेश पिस्दा सरपंच गुंडरदेही, हूमेंद्र साहू सरपंच बड़हूम, ग्वाला प्रसाद मालेकर सोसायटी अध्यक्ष गिदर्री, पन्नालाल देवांगन, पंचराम भैंसारा, सेवक राम साहू ग्राम पटेल, चंदू खरे पूर्व सरपंच, संपत साहू की उपस्थिति में समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि किरण वैष्णव ने कहा हमें राम के जीवन को आदर्श मानकर चलने की आवश्यकता है साथ ही हमें अपने में भगवान की भक्ति के लिए अवश्य ही समय निकाले आनेवाले युवा पिढ़ी को संस्कारवान बनाने । कार्यक्रम में एकांत चंद्राकर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें धर्म के प्रति आस्था और विश्वास के साथ प्रभु को याद करते रहे तो निश्चित ही हमें परमात्मा का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। आयोजन को रविन्द्र वैष्णव मुकेश साहू ने भी संबोधित किया आभार व्यक्त देवारु मालेकर द्वारा किया गया। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों को मोमेन्टो प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संतोष ठाकुर, राजेंद्र देवांगन, नोकेश साहू, देवप्रसाद साहू, संतोष सार्वा, राजू साहू, भूषण साहू, जय मालेकर, विजय मालेकर, विकास साहू, विजय सोनबोईर, अनूप साहू, लोमन देवांगन, नरेंद्र देवांगन, दीपक देवांगन, सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यगण एवं मानस प्रेमी श्रद्धालु बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply