सरकार ने की जनता के साथ की वादा खिलाफी: जितेंद वर्मा

शेयर करें

पाटन। छत्तीसगढ़ भाजपा विद्यायक दल के स्थायी सचिव जितेंद्र वर्मा ने कहा कि काँग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के समय अपने घोषणापत्र में यह प्रमुख रूप से शामिल किया था कि संम्पति कर हाफ और यूजर चार्ज समाप्त किया जाएगा। लेकिन सत्ता सुख पाने की लालसा में कांग्रेस ने तो यह वादा कर दिया पर आज सरकार का रवैय्या बदल गया है। सरकार ने संम्पति कर और यूजर चार्ज पूरा लेने का तुगलकी फरमान जारी किया है उससे जनता की मुश्किलें बढ़ गई। कोरोना काल जब से आया तब से सभी वर्गों को भारी संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इस विपदा से भारत देश ही नही पूरा विश्व प्रभावित हुवा है आज भी संकट के दौर से गुजर रहा हैं। बावजूद इसके सरकार ने संम्पति कर और यूजर्स चार्ज पूरा लेने का फरमान जारी कर दिया है जो छत्तीसगढ़ की भोली जनता के साथ सरासर अन्याय है। सरकार अपने वादों से मुकर रही है जिससे उसका दोगलापन उजागर हो गया है। कोरोना संकट जब से प्रारंभ हुआ है तब से देश का हर वर्ग परेशान हैं। सरकार किसी भी सूरत में सम्पति कर पूरा और यूजर चार्ज हर वर्ग से लेने का दबाव बना रही है। जिससे छोटे दुकानदारों के ऊपर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता दिख रहा है। छोटे दुकानदार अभी किसी भी प्रकार का कर देने की स्तिथि में नही है। मंदी के दौर में छोटे दुकानदारों की कमर टूट गई है।इसलिए उन्हें नगर निगम के सारे करों से मुक्त रखा जाए। लेकिन राज्य सरकार अपने अड़ियल रवैय्ये पर अंगद की तरह पांव पसार कर खड़ी हो गई। अपने घोषणापत्र मे शामिल किए हुए मुद्दों को दरकिनार कर हिटलरशाही राज का आगाज कर दिया है जिससे जनता की मुश्किलें बढ़ गई है। श्री वर्मा ने सरकार के अड़ियल रवैय्ये पर आक्रोश जताते हुए कहा कि संम्पति कर हाफ करे, यूजर चार्ज पूरी तरह समाप्त करे और अपना वादा निभाए नही तो अगले विधानसभा चुनाव में जनता चुन चुन कर बदला लेगी।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply