डॉ.सोनाली चक्रवर्ती द्वारा लिखित एवं निर्देशित शॉर्ट फिल्म “वन मोर लाॅकडाउन” का वैक्सीन जागरूकता पर निर्मित यह फिल्म बसंत पंचमी के दिन यूट्यूब पर रिलीज

शेयर करें

“एक और लाॅकडाउन ?” अब कोई नहीं चाहता

दुर्ग। इस पृथ्वी पर शायद अब कोई नहीं चाहता कि एक और लॉकडाउन लगे
फिर चाहे वह सड़कों और काम पर हो या बच्चों के सपनों पर। यही थीम है ‘स्वयंसिद्धा’ एनजीओ द्वारा निर्मित एवं डॉ.सोनाली चक्रवर्ती द्वारा लिखित एवं निर्देशित शॉर्ट फिल्म “वन मोर लाॅकडाउन” का। वैक्सीन जागरूकता पर निर्मित यह फिल्म बसंत पंचमी के दिन यूट्यूब पर रिलीज होते ही तेजी से वायरल हुई। जिलाधीश डॉ. सर्वेश्वर नर्रेंद्र भुरे एवं भिलाई निगम महापौर नीरज पाल ने इस फिल्म के द्वारा अपना संदेश दिया है एवं लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील की है। इसमें कई वरिष्ठ पत्रकारों व संपादकों ने भी लोगों से अपील की है कि वे वैक्सीन के अपने सारे डोज़ अवश्य पूरे करें अन्यथा फिर से लॉकडाउन की स्थिति ना निर्मित हो जाए। श्रमिक बस्तियों में जहां लोगों के लिए पर्याप्त बड़े घर भी नहीं है लॉक डाउन की हालत में उन्हें सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसीलिए वैक्सीन लगा के हम खुद को व समाज को जल्द से जल्द सुरक्षित कर लें जिससे कि श्रमिक बस्तियों के बच्चे भी अपने सपनों को पूरा कर सके। इस फिल्म में बड़ी खूबसूरती के साथ यह दिखाया गया है यह बच्चे सब से कह रहे हैं कि अगर आप वैक्सीन नहीं लगाएंगे तो हम जिंदा नहीं रह पाएंगे और हमारे सपनों पर हमेशा के लिए लॉक डाउन लग जाएगा। महापौर नीरज पाल ने स्वयंसिद्धा के इस कार्य की बेहद सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक जागरूकता का जो बीड़ा आपने उठाया है इसके लिए नगर पालिक निगम हमेशा आपके साथ है। इसके साथ ही सेक्टर 6 की झुग्गियों में स्वयंसिद्धा के स्लम क्लास “कच्ची धूप” की अन्य शाखा भी खोली गई जिसमें कच्ची धूप के छात्र शिल्पी शर्मा,वर्षा नेताम, प्रताप सिंह एवं अजय देशलहरा उपस्थित रहे। एक सादे समारोह में लाँच हुए शाॅर्ट फिल्म के दौरान मेनका वर्मा, रीता वैष्णव, दीपा सिंह,नीरा लखेरा,अंजू चंदनिहा,बिपाशा हलदर, सोमाली शर्मा, मधुरिमा राय,अक्षुणा वैष्णव,नीलिमा शुक्ला उपस्थित रहे। इस शॉर्ट फिल्म का लेखन एवं निर्देशन डॉ सोनाली चक्रवर्ती द्वारा किया गया एवं कैमरा पर्सन बिपाशा हलदर थी। फिल्म में संदीप चक्रवर्ती, सुशीला साहू, मौसमी टंडन लक्ष्मी साहू का विशेष सहयोग रहा।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply