स्वच्छता ये सामुदायिक सहभागिता से ही संभव है, इसलिए स्वच्छता के इस महायज्ञ में सभी आहुति देकर शहर को स्वच्छ और सुंदर व अव्वल बनाने में पूर्ण सहयोग देंगे:डॉ हंसा शुक्ला:

शेयर करें

विधायक,महापौर एवं वोरा ने स्वरूपानंद कॉलेज की प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला को नव नियुक्त स्वच्छ्ता ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने पर बधाई एव शुभकामनाएं

-:

दुर्ग ।नगर पालिक निगम,स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 में दुर्ग को अव्वल बनाने के लिए निगम ने ब्रांड एम्बेसडर की सूची जारी कर 43 एम्बेसडरो को जिम्मेदारी दी गई,इस क्रम में आज ब्रांड एम्बेसडर स्वरूपानंद महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला ने जनभागीदारी अध्यक्ष एव गर्ल्स कॉलेज की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति मिश्रा के साथ विंधायक निवास पहुँचकर मुलाकात की।विंधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल एवं श्रीमती मंन्जु वोरा ने बधाई व शुभकानाएं देते हुए उन्हें कहा दुर्गं को अव्वल लाने के लिए आपको जिम्मदारी दी गई है।आप जनता से स्वच्छ्ता के प्रति फीडबैक लेंगे साथ ही जगह जगह जागरूकता अभियान भी चलाएगे।विंधायक व महापौर ने बताया कि ब्रांड एम्बेसडर के सुझावों के आधार पर एक्शन प्लान बनाया जाएगा एवं जनता से पूरा निरन्तर फीडबैक लिया जाएगा। ब्रांड एम्बेसडर डॉ हंसा शुक्ला ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 निगम द्वारा ब्रांड एम्बेसडर बनाने के लिए धन्यवाद अर्पित किया और कहा कि शहरी स्वच्छता के लिए बच्चो में स्वच्छता के संस्कारों के बीज अंकुरित करने होंगे। बच्चों को बचपन से ही स्वच्छता के लिए प्रेरित करना जरुरी है जिससे आगे जाकर वह स्वयं भी अन्य को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे।उन्होंने ने ये भी कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने कहा था कि स्वच्छता ही सेवा है और इस सेवा को जितना किया जाए उतना कम है, शहरी स्वच्छता हो या गांवों की स्वच्छता ये सामुदायिक सहभागिता से ही संभव है, इसलिए स्वच्छता के इस महायज्ञ में सभी आहुति देकर शहर को स्वच्छ और सुंदर व अव्वल बनाने में पूर्ण सहयोग दें।

  • Related Posts

    अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर करने की घोषणा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर 5 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक स्वर्गीय डोमन…

    और पढ़ें
    सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 27 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंथानावार कार्रवाई में खुर्सीपार में 11, उतई में 07, कुम्हारी में 03, मोहन नगर में 02, नेवई में 02 एवं जामुल में 02 प्रकरण दर्ज किए गए। दुर्ग //…

    और पढ़ें

    Leave a Reply