भिलाई। संगीत की देवी लता ताई को दी श्रद्धांजलि l इस अवसर पर भिलाई दुर्ग के कलाकार एकत्रित हुए
सभी कलाकार भाउक थे l आर्टकॉम के संचालक निशु पांडेय
ने बताया की सर्वप्रथम लता दीदी को दो मिनट मौन रख कर
श्रद्धांजलि दी तत् पश्चात भिलाई के प्रसिद्ध गायक भास्कर तिवारी ने ” न कोई उमंग है ” गाना गाकर दीदी को याद किया
फिर प्रीति निशु पांडेय ने “रहे न रहे हम “गाकर दीदी को याद किया फिर लता दीदी को याद करते हुए यश ओबेरॉय ने बताया की 1962 वार की हार के बाद कवी प्रदीप ने कागज़ के टुकड़े पर ” ऐ मेरे वतन के लोगों ” लिखा जिसे बाद में संगीत की देवी लता मंगेशकर जी ने गाया l चाइना से हार के बाद गमगीन भारतीयों में इस गीत ने सभी हिन्दुस्तानियों में देश भक्ति से ओतप्रोत कर दिया l यह सुनकर सभी कलाकार स्वयं को रोक नहीं पाये और सभी ने मिलकर “ऐ मेरे वतन के लोगों ” गाया और सभी भाउक हो गए इस अवसर पर सीनियर कलाकार नकुल महलवार ,यश ओबेरॉय , करमजीत सिंह , निर्देशक पवन गुप्ता ,गायक भास्कर तिवारी , प्रीति निशु पांडेय , अर्णव पांडेय , नीलकमल सोनी ,अभिताभ भट्टाचार्य , आशुतोष गुप्ता ,पृथ्वीश पांडेय, दिनेश कश्यप
एवं लेखक निर्देशक एवं अभिनेता निशु पांडेय उपस्थित थे l








