बिल्डिंग मटेरियल परिवहन संघ के धरना प्रदर्शन को समर्थन देने पहुचे: नीलू शर्मा

शेयर करें

राजनांदगांव l भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा परिवहन संघ के धरना प्रदर्शन पर पहुंच कर धरना को समर्थन देते हुए कहा कि इस प्रकार से परिवहन संघ को परेशान करना उचित नहीं है। जिले भर में जितने भी रेत खदान व क्रेशर खदान शासन के द्वारा स्वीकृत है। वहां पर रायल्टी पर्ची नियमित रूप दिया जाए व शासन के द्वारा जो दर निर्धारित किया गया है उसके अनुरूप संचालन किया जाए। साथ ही क्रेशर संचालकों को यह निर्देश दिया जाए कि सभी वाहन को रायल्टी पर्ची अनिवार्य रूप से दिया जाए। इस प्रकार की व्यवस्था करने से परिवहन संघ को कोई परेशानी नहीं होगी। व अवैध उत्खनन जैसी बाते नहीं होगी। आज परिवहन संघ के सूचारू रूप से नहीं चलने के कारण निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लग गया है। और इनसे जुड़े सभी मजदूर, ड्राइवर, एंव वाहन मालिको के सामने रोजगार की समस्या खड़ी हो गई है।
जिला प्रशासन इस ओर गंभीरता से विचार कर त्वरित इन समस्याओं का निराकरण करे वर्ना परिवहन संघ उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार है, जिसमें हम सब संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े
है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें
    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply