–
भिलाई l धान खरीदी का समय बढ़ाने एवं बेमौसम बारिश से फसल को हुए नुकसान के लिये शीघ्र मुआवजा दिये जाने की मांग सहित किसानों की कई समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने सभी धान खरीदी केंद्रों पर धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जहां कुम्हारी में मोर्चा के जिलाध्यक्ष निश्चय वाजपेयी के नेतृत्व में धरना दिया गया, वहीं भिलाई-3 में पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे और कोहका में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र साहू के नेतृत्व में मोर्चा ने हल्ला बोला। मोर्चा की प्रमुख मांगें हैं कि धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाया जाए, खाद की कालाबाजारी बंद हो एवं रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान की तत्काल भरपाई की जाए, किसानों को लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिये जाएं, पिछले वर्ष की धान की बकाया राशि एवं 2 वर्ष की बकाया बोनस शीघ्र प्रदान किया जाए। मोर्चा ने तीन दिनों के भीतर समस्त मांगो को पूरा करने की चेतावनी देते हुए राज्य सरकार को आगाह किया है कि यदि किसानों की मांग नही मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिले के विभिन्न स्थानों में दिये गए धरनो में कोहका धरने का संयोजन किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष कमल चंद्राकर व प्रदीप साहू ने, कुम्हारी धरने का संयोजन गीतेश्वर साहू व अश्वनी देशलहरे ने एवं भिलाई-3 धरने का संयोजन महामंत्री श्याम सुन्दर जायसवाल व कमलेश गोयल ने किया। धरने में प्रमुख रूप से भाजपा के जिला महामंत्री शंकर देवांगन, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी, पार्षदगण फिरोज फारुकी, चंदेश्वरी बांधे, प्रेमलता चंद्राकर, रामखिलावन वर्मा ,भाजपा मंडल अध्यक्षगण विजय जयसवाल व दिलीप पटेल, मोर्चा के कोषाध्यक्ष दीपक यादव, मंत्री पन्नालाल साहू, मंडल अध्यक्षगण राजेन्द्र यादव, चंद्र किशोर साहू, रोहित यादव, सांसद प्रतिनिधि मनोज वर्मा, रेशम बंजारे, दयालू वर्मा,रामकुमार सोनी,विकास सोनकर,फिंगेश्वर साहू,डॉ. पवन देवांगन,गोविंद बघेल,गोविंद यादव,संजय तेलंग,रेशम बंजारे,प्रणव श्रीवास्तव, दिलीप पाल,आशीष शुक्ला, सुजीत यादव,राहुल वर्मा,सौरभ पांडे,शुभम पांडे,गिरधारी सिन्हा, रोहित सिन्हा,गोपाल साहू,खिलावन शर्मा,मनोज यादव,कुणाल कुर्रे, अखिलेश वर्मा, प्रमोद मिश्रा, रजक, प्रमोद वर्मा, व्यास नारायण बंछोर, राजू साव, कन्हाई साहनी, ऊषा मेश्राम, सुनीता गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, जी रामारेड्डी, श्याम साहू, हरीश साहू, गणेश सोनी सहित बड़ी संख्या में मोर्चा व संगठन के कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए।








