भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणो की आहुति देने वाले शहीदो की स्मृति में भिलाई निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियो ने किया मौन धारण

शेयर करें

भिलाई। भारत के स्तंत्रता संग्राम में अपने प्राणो की आहुति देने वाले शहीदो की स्मृति में भिलाई निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन धारण किया। निगम के मुख्य कार्यालय में निगम के अधिकारी /कर्मचारियों जो महत्वपूर्ण कार्यो से निगम में अपने कार्यालयीन कार्यो से अवकाश के दिन भी उपस्थित हुये थे, सभी ने समय प्रातः 11 बजे के 1 मिनट पूर्व उपस्थित होकर 2 मिनट का मौन धारण किये। स्वच्छता कर्मचारी जो सफाई की जिम्मेदारी सम्हालने प्रत्येक दिन फिल्ड में तैनात होकर कार्य करते है आज उन्होंने भी अपने कार्य पर उपस्थित रहकर शहीदो की स्मृति में मौन धारण किया। ऐसे ही निगम भिलाई के सभी अनुविभाग के कर्मचारियों ने यथास्थिति 11:00 बजे मौन धारण किया। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये मास्क और सोशल डिस्टेंस सभी ने बरकरार रखा। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इस संबंध में सभी अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देश जारी किये थे।

  • Related Posts

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ सफल समापन
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की…

    और पढ़ें
    आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती पर महिला पत्रकार हुई सम्मानित
    • May 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती एवं विश्व पत्रकार दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को सुपेला हिमालय होटल मे हुआ में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *