खिलाड़ियों को अब नही होगी असुविधा हरसभव मदद के लिए सदैव तैयार
जामुलl नगर पालिका जामुल के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर द्वारा खेल के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सुबह जामुल खेल स्टेडियम में जाकर जुडो और फुटबॉल के खिलाड़ियों के साथ मिलकर कहा कि उनके हर संभव मदद करने के लिए संकल्पित हुए । कुशल क्षेम पूछकर खेल क्षेत्र खिलाड़ियों को नगर में बढ़ावा के लिए खिलाड़ियों का प्रोत्साहन दिया । जामुल नगर को खेल हब बनाने के लिए आश्वासन दिया । इस दौरान लवली सिंह, टीकम निषाद, संजय शर्मा पार्षद चुम्मन वर्मा, तिलेश्वर देवांगन एवं फुटबाल टीम से ईश्वर, विष्णु, रवि, संतोष, वेदप्रकाश, मंगल , रविराव, रोशन यादव, टिकेश्वर साहू, मनोज, लोकेश, आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।







