रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ माह पूर्व हुए कवर्धा की घटना को लेकर प्रदेश सरकार ने लगभग एक हजार लोगों के ऊपर कार्यवाही की है तथा भाजपा नेताओं सहित पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और वर्तमान संसद संतोष पांडे के ऊपर भी रिपोर्ट दर्ज कर दिया गया है। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन द्वारा कानून का दुरुपयोग कर छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर बदले की भावना को लेकर झूठा, असत्य, मनगढ़ंत आरोप लगाकर उनके ऊपर अपराध दर्ज किया गया है, जिसको लेकर आज भाजपा सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल महोदया से मुलाकात की और दर्ज प्रकरण को समाप्त करने की बात रखी।






