दुर्ग। नगर पालिक निगम।स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में निगम दुर्ग द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन किए और बेहतर क्रियान्वयन हेतु निगम द्वारा शहरवासियों से अपील करते हुए हम सबकी बड़ी कल्पना है दुर्ग को पूरे देश मे नम्बर 1 लाने की इस आधार पर निश्चित रूप से आप सभी शहरवासियों की सहयोग जरूरी है।महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा आने वाले स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 को सफल बनाने के उद्देश्य व दुर्ग को नम्बर 1 लाने की मंशा है की पूरे देश मे दुर्ग निगम स्वच्छ्ता रेंकिंग में नम्बर 1 आये इसके लिए शहरवासियों से अपील की स्वच्छतम सर्वेक्षण में हमारा साथ दे स्वछतम प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्तृत किया जाएगा।स्वच्छतम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में प्रतिभागी नगर निगम कार्यलय में पंचीयन फार्म लेने पहुचे जिसमे सागर इंटरनेशनल, अलजायका रेस्टोरेन्ट,कुणाल हॉटल, उमिया रेस्टोरेन्ट हॉटल, सूर्या पैलेस के अलावा ऋषि रेस्टोरेन्ट समेत सैकड़ो लोगो ने स्वच्छतम प्रतियोगिता पंजीयन फार्म लिया।जिसमे अलग अलग 12 विषयो पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अभियान के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर जैसे स्वच्छतम् विद्यालय, प्रतियोगिता,80 फार्म स्वच्छतम् हॉस्पिटल, प्रतियोगिता, 5 फार्म,स्वच्छतम् बाजार प्रतियोगिता 3 फार्म,स्वच्छतम् मोहल्ला प्रतियोगिता 60 फार्म,स्वच्छतम् होटल प्रतियोगिता 12 फार्म स्वच्छतम् वार्ड प्रतियोगिता, 60 फार्म, स्वच्छतम् आंगनबाड़ी प्रतियोगिता 55 फार्म,स्वच्छतम् बैंक प्रतियोगिता 6 फार्म,स्वच्छतम् शासकीय कार्यालय प्रतियोगिता 7 फार्म,स्वच्छतम् गार्डन प्रतियोगिता एवं किचन गार्डन 23 फार्म स्वच्छतम् एस.एल.आर.एम. प्रतियोगिता 10 फार्म के अलावा स्वच्छतम् धार्मिक स्थल प्रतियोगिता 3 पंजीयन फार्म वितरण किया गया।
नगर निगम द्वारा प्रतियोगिता कराए जाने का निर्णय लिया है।इस हेतु प्रत्येक श्रेणी में निरीक्षण समिति बनाया गया है जो संबंधित क्षेत्र का मूल्यांकन कर निरीक्षण रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करेंगे।जिसमे सभी जैसे स्वच्छतम वार्ड वार धार्मिक संस्थान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सम्मान कर पुरुस्कृत किय्या जाएगा।स्वच्छतम वार्ड के तहत समिति द्वारा सभी वार्डो में घूम घूमकर जांच की जाएगी जिसमें स्वच्छतम हॉटल बाजार,सामाजिक क्षेत्र,हॉस्पिटल,आंगनबाड़ी,
कार्यलय,बैंक,गार्डन एसएलआरएम,धार्मिक संस्थानों में सफाई व्यवस्था,कूड़ेदान के उपलब्धता ,कम्पोस्टिंग कार्य,शौचालय की स्थिति,कचरा प्रबंधन गीला सूखा कचरा अलग अलग की स्थिति,प्लास्टिक प्रतिबंध,नागरिक प्रतिक्रिया इत्यदि के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
–














