रायपुर : राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और बहादुर बच्चों को किया सम्मानित

शेयर करें

रायपुर । गणतंत्र दिवस समारोह आज रायपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने यहां पुलिस परेड ग्राउंड में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक अलंकरण से सम्मानित किया। इसके अलावा राज्यपाल ने राज्य वीरता पुरस्कार से कोरबा के मास्टर अमन ज्योति जाहिरे एवं धमतरी जिले के मास्टर शौर्य प्रताप चन्द्राकर धमतरी को सम्मानित किया।
राज्यपाल ने 21 पुलिस अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया। इनमें कमलोचन कश्यप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीजापुर, सुरेश लकड़ा उप पुलिस अधीक्षक, 6 बटालियन रायगढ़, संजय पोटाम उप निरीक्षक, दंतेवाड़ा, लक्ष्मण केंवट निरीक्षक, राजनांदगांव,ओंकार सिंह दीवान उप निरीक्षक, कोण्डागांव, बीजाराम तामो प्रधान आरक्षक, बीजापुर, उमा शंकर राठौर निरीक्षक, रायपुर, चेतन लाल बेलेन्द्र प्रधान आरक्षक एसटीएफ बघेरा दुर्ग, मानिक लाल कोरेटी प्रधान आरक्षक सुकमा, मोहन लाल निषाद निरीक्षक बीजापुर, बृज लाल भरद्वाज निरीक्षक बिलासपुर, कमलेश कुमार रात्रे सहायक प्लाटून कमाण्डर एटीएफ बघेरा दुर्ग, श्री सोमारू राम यादव आरक्षक सुकमा, आशीष सिंह राजपुत उप निरीक्षक बलौदाबाजार, इन्द्र कुमार शिवानी कम्पनी कमाण्डर एसटीएफ बघेरा दुर्ग, विन्टन कुमार साहू निरीक्षक बलौदाबाजार, अश्वनी राठौर उप निरीक्षक रायपुर, जीतेन्द्र कुमार डहरिया उप निरीक्षक राजनांदगांव, दिनेश पुरेना उप निरीक्षक राजनांदगांव, विरासत कुजूर उप निरीक्षक बीजापुर, शहीद मुरली ताती सहायक उप निरीक्षक बस्तर है।
राज्यपाल सुश्री उइके ने विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति के पुलिस पदक से उदयभान सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी पुलिस मुख्यालय रायपुर को सम्मानित किया। इसके साथ ही राज्यपाल ने 10 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचरियों को सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया। इनमें यदुराम तिर्की उप पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, बघेरा दुर्ग, मनीष परमानंद उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा सरगुजा, श्रीराम वर्मा सहायक सेनानी 15वीं बटालियन बीजापुर, डिलेश्वर प्रसाद साहू उप निरीक्षक रायगढ़, अवधेश कुमार चौहान उप निरीक्षक 22वीं बटालियन कांकेर, प्रेमसाय भगत सहायक उप निरीक्षक रायगढ़, दृगपाल प्रसाद तिवारी प्रधान आरक्षक जिला दुर्ग, प्रहलाद सिंह गागड़ा प्रधान आरक्षक विआशा जगदलपुर, मदनमोहन पटेल प्रधान आरक्षक 2री वाहिनी सकरी बिलासपुर, अवकाश राम नरेटी प्रधान आरक्षक जिला कांकेर शामिल है।
राज्यपाल सुश्री उइके ने 6 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया। इनमें सुरेश प्रसाद गौतम चीफ इंस्ट्रक्टर नगर सेना रायपुर, मोती लाल साहू सब इंस्पेक्टर (एम) नगर सेना, रायपुर, भोगेन्द्र गोग हवलदार नगर सेना दंतेवाड़ा, जोधन लाल साहू हवलदार नगर सेना बलौदाबाजार, श्रीमती रेणु लोखेण्डे लांस नायक नगर सेना रायपुर, सुरेन्द्र देवांगन सैनिक नगर सेना राजनांदगांव है। राज्यपाल ने 7 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को यूनियन होम मिनिस्टर मेडल से सम्मानित किया। इनमें रोद्र कुमार साहू उप निरीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर, श्रीमती गंगा धुर्वे निरीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर, कन्हैया लाल यादव प्रधान आरक्षक 11 सीटीजेडब्ल्यू कॉलेज कांकेर, गंगा प्रसाद यादव प्रधान आरक्षक क्र.149 राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी, कन्हैया लाल यादव प्रधान आरक्षक 06 सीटीजेडब्ल्यू कॉलेज कांकेर, जीत कुमार देवांगन सूबेदार (अ) राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर, कमलेश कुमार सोनबोईर उप निरीक्षक विद्यालय (अ) पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव शामिल है। इसके अलावा राज्यपाल ने दो जेल प्रहरियों को सराहनीय सुधार सेवा पदक  से सम्मानित किया। इनमें संतराम पुरेना प्रहरी जिला जेल बेमेतरा, लेखराम धुरंधर प्रहरी केन्द्रीय जेल रायपुर शामिल है।

  • Related Posts

    मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब रोक लगाने के दिए निर्देश : आबकारी मंत्री श्री देवांगन
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री लखन लाल देवांगन नवा रायपुर स्थित जीएसटी भवन स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और आगामी…

    और पढ़ें
    भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें पशु-पक्षियों के प्रति दायित्व निभाने अपील की- मुख्यमंत्री
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेक हिस्सों में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर प्रदेशवासियों से सतर्कता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *