सीएम बघेल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के राज्य स्तरीय कार्यालय का राजधानी रायपुर में शुभारंभ

शेयर करें

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के राज्य स्तरीय कार्यालय का राजधानी रायपुर में शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ में आगामी पांच वर्षों में रोजगार के 12 से 15 लाख नये अवसरों का सृजन करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन का गठन किया है। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री बघेल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।


इस अवसर पर उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री उमेश पटेल, मुख्य सचिव एवं छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के उपाध्यक्ष श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.आलोक शुक्ला, वित्त सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी.,मुख्यमंत्री के सचिव द्वय सिद्धार्थ कोमल परदेशी, डॉ एस. भारती दासन,  मुख्यमंत्री की उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया भी उपस्थित थी।

  • Related Posts

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ सफल समापन
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की…

    और पढ़ें
    निजी स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी की जांच के लिए जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें-हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है शिकायत दुर्ग // जिले में संचालित अशासकीय (निजी) विद्यालयों द्वारा पालकों को पुस्तकें, गणवेश और अन्य सामग्रियां किसी एक ही निर्धारित…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *