धान खरीदी में लापरवाही को लेकर आर-पार के मूड में भाजपा

शेयर करें

भिलाई। धान खरीदी में लापरवाही को लेकर आर-पार के मूड में भाजपाधान खरीदी में किसानों को हो रही परेशानी और भूपेश सरकार उदासीनता के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा जिला भिलाई ने बिगुल फूंक दिया है। मोर्चा ने खरीदी का समय एक महीना बढ़ाने, टोकन की संख्या 3 से बढ़ाकर 5 करने एवं असमय बारिश के कारण बरबाद हुई फसल के लिये तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इन विषयों को लेकर  किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निश्चय वाजपेयी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मूलचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र साहू, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रताप सिंह, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष गीतेश्वर साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के ईश्वर पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे से मुलाकात की और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने धान की खरीदी एक माह देर से शुरू की है। इस किसान विरोधी निर्णय के कारण पूरे प्रदेश के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऊपर से बेमौसम की बारिश ने भी किसानों को चोट पहुंचाई है। मोर्चा का कहना है कि भाजपा के शासन काल में किसान अपनी फसल को खेत से सीधा सोसायटी लेकर जाता था। उसे फसल को भंडारण करने की जरूरत नही पड़ती थी। ऐसे में कटी हुई फसल को मौसम की विशेष मार नही पड़ती थी। किसानों का रकबा काटने और खाद की कालाबाजारी करने वाली भूपेश सरकार ने जानबूझकर धान खरीदी में देरी की है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक तरफ बार-बार पानी गिरने के और धान के उठाव न होने के कारण सोसयटियों में कई दिनों तक धान खरीदी नहीं की गई है वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार किसानों की परेशानियों के प्रति उदासीन बनी हुई है। इसकी वजह से प्रदेश के किसान परेशान हैं। शासन द्वारा धान खरीदी हेतु मात्र 2 माह दिसंबर और जनवरी की समय सीमा नियत की गई है। जिसमें गत 28 _29 दिसंबर और जनवरी के दूसरे सप्ताह में बेमौसम बारिश होने के कारण खरीदी प्रभावित हो गई है। जिसके कारण  प्रदेश भर के लगभग एक तिहाई से ज्यादा किसान अभी तक अपनी उपज की बिक्री नहीं कर पाए हैं। चूंकि धान खरीदी हेतु समय बहुत कम (मात्र 9 दिन) बचा है ,ऐसी स्थिति में किसानों को धान बिक्री के लिए परेशान होना वाजिब है और उस से परेशान होकर किसान अपने धान को औने पौने  दर पर विक्रय करने हेतु मजबूर हो रहे हैं। किसानों की परेशानियों को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा की मांग है कि धान खरीदी की समय सीमा में  एक माह की अतिरिक्त वृद्धि की जाए एवं टोकन की संख्या 3 से बढ़ाकर 5 किया जाए। वहीं बेमौसम बारिश के कारण रबी फसलें  यथा चना ,सरसों, लाख-लाखड़ी आदि  का भारी नुकसान होने के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसलिये मोर्चा की मांग है कि राज्य सरकार भू राजस्व संहिता की धारा (6 – 4) के तहत किसानों को तत्काल मुआवजा दिए जाने की   घोषणा करे। साथ ही मोर्चा ने यह भी मांग की है कि भूपेश सरकार खाद की कालाबाजारी बंद करे और रबी फसल के लिए किसानों को यूरिया , डीएपी, पोटाश आदि खाद उपलब्ध कराए। मोर्चा ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि शासन द्वारा निर्धारित धान खरीदी नीति के अनुसार उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव समयावधि में नहीं हो रहा है। नियमानुसार बफर लिमिट से ज्यादा धान  भंडारित होने पर 72 घंटे के अंदर परिवहन किए जाने की अनिवार्यता है ।किंतु उसका पालन  वर्तमान सरकार द्वारा विगत प्रत्येक वर्षों में नहीं किया जा रहा है ।उपरोक्त सभी मुद्दों पर चेतावनी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा ने सरकार को चेतावनी दी है कि वो तत्काल सभी समस्याओं का समाधान करे नही तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

  • Related Posts

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ सफल समापन
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की…

    और पढ़ें
    निजी स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी की जांच के लिए जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें-हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है शिकायत दुर्ग // जिले में संचालित अशासकीय (निजी) विद्यालयों द्वारा पालकों को पुस्तकें, गणवेश और अन्य सामग्रियां किसी एक ही निर्धारित…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *