जोन समिति के चुनाव में कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत, अध्यक्षों ने विधायक का जताया आभार

शेयर करें

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई के सभी जोन में आज समिति का चुनाव हुआ। जिसमें कांग्रेस को ऐतिहासिक व एकतरफा जीत मिली है। नगर निगम के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि सभी पांच जोन में कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए।

जीत के बाद सभी जोन अध्यक्ष भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से मिलने सेक्टर 5 पहुंचे। जहां विधायक यादव ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए के कांच बंद कमरे से नव निर्वाचित जोन अध्यक्षों का अभिवादन स्वीकार किया और जीत की बधाई दी। वहीं
जोन अध्यक्षों ने इस जीत के लिए विधायक का आभार जताया ।

जोन 2 अध्यक्ष रामानंद मौर्या, जोन 3 के अध्यक्ष जालंधर सिंह, जोन 4 के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव और जोन 5 के अध्यक्ष राजेश चौधरी का संयुक्त रुप से कहना है कि, विधायक ने ही उन्हें यह मौका दिया और पार्षद साथियों ने उन्हें समर्थन देकर जोन अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी है।

इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।जिलाध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू के नेतृत्व में सामंजस्य बनाकर शहर का बेहतरीन विकास करेंगे।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री धर्मेंद्र यादव पार्षद लक्ष्मीपति राजू आदित्य सिंह शुभम झा मन्नान गफ्फार खान साकेत चंद्राकर समेत अन्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply