भिलाई। रिसाली निगम की निर्वाचित परिषद का गठन हो गया। कांग्रेस के शशि सिन्हा रिसाली निगम की महापौर निर्वाचित हुई। वहीं वरिष्ठ पार्षद केशव बंछोर को सभापति की कमान सौंपी गई।
बता दें कि रिसाली निगम का गठन 26 दिसंबर 2019 को हुआ था। इसके पहले रिसाली निगम भिलाई निगम का हिस्सा था। यह भिलाई निगम का जोन छह रिसाली कहा जाता था। 2018 के विधानसभा चुनाव में दुर्ग ग्रामीण के विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इसे पृथक निगम बनाने की घोषणा की थी।
राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के एक साल बाद रिसाली पृथक निगम बन गया।कोरोना की वजह से रिसाली निगम का चुनाव टलता आ रहा था। दो साल बाद भिलाई निगम, भिलाई चरोदा निगम व जामुल पालिका के साथ इसका चुनाव हुआ, और कांग्रेस को यहां बहुमत मिली। कांग्रेस के 21 पार्षद जीतकर आए, भाजपा के 12 तथा सात निर्दलीय पार्षद जीते।








