दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के सभी जिला कलेक्टर को आदेश जारी कर कोविड19 के नए वेरिएंट के संक्रमण के बढ़ती प्रभाव को देखते हुए दिशा निर्देश दिए हैं।जिसे तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए दुर्ग जिलाधिकारी डॉ नरेन्द्र भूरे ने आदेश जारी कर दिया है । जिले में समस्त प्रकार के रैली धार्मिक सामाजिक खेलकूद के आयोजन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों का आरटी पीसी आर टेस्ट अनिवार्य रूप से जांच शुरू कर दिया गया है।















