नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने जारी किया रिसाली नगरीय निकाय का घोषणा पत्र विकास के वादे के साथ हमने उम्मीदों के दस्तावेज को तैयार किया हैःकौशिक

शेयर करें


भिलाई। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने रिसाली चुनाव कार्यालय में भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान कहा कि समग्र विकास के संकल्प के साथ भाजपा का उम्मीदवार मैदान पर है। हमें जनता का व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। हम रिसाली के समग्र विकास के लिये हमने उम्मीदों के दस्तावेज को तैयार किया है। उन्होंने कहा कि रिसाली की जनता को कांग्रेस ने छला है। अब वक्त कांग्रेस को करारा जवाब देना का है। हमने जो दस्तावेज तैयार किया है। उसमें जनता के उम्मीदों मुताबिक रिसाली के विकास पर बल दिया गया है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री किरण देव, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक जागेश्वर साहू, जिला भाजपा संगठन प्रभारी पूरंदर मिश्रा, माया बलेचंदन, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
………………………………………..
हर वार्ड के विकास की जिम्मेदारी हमारीःकौशिक
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने किया कई वार्डों में जनसंपर्क
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने रिसाली के कई वार्डों जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने भाजपा के पार्षद उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रिसाली नगरीय निकाय चुनाव में हम ने भाजपा को जनता के समक्ष एक मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया है।कांग्रेस ने रिसाली की जनता को छला है।नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि विकास की नयी तस्वीर के लिये भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने 39,40 सहित कई वार्डों का दौरा किया।
……………………….
प्रदेश प्रभारी ड़ी. पुरंदेश्वरी की होगी सभा
भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में श्रीराम चौक खुर्सीपार व बैकुंठधाम कैंप में सभा को संबोधित करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक श्रीराम चौक में दोपहर तीन बजे व बैकुंठधाम को शाम छह बजे सभा में शामिल होंगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश सह प्रभारी व मंत्री नितिन नबीन, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री ड़ॉ. रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, स
सांसद विजय बघेल,सांसद संतोष पांडेय, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांड़ेय, विधायक विद्यारतन भसीन, पर्व विधायक संतोष बाफना सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

  • Related Posts

    मन की बात’ के उपरांत संगठन मंत्री पवन साय ने ली बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन सशक्तिकरण पर दिया जोर
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड के सामूहिक श्रवण के उपरांत…

    और पढ़ें
    श्री राम जन्मोत्सव समिति के चरोदा प्रखंड की नई कार्यकारिणी घोषित
    • July 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में चरोदा प्रखंड की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश माने एवं प्रदेश महामंत्री बुद्धन सिंह ठाकुर जी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *