भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई3 चरोदा आम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी वरुण यादव के प्रचार के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डे ने महामाया पारा वार्ड में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का किया आह्वान।
प्रदेश सरकार द्वारा किये गए झूठे वादे को आज जनता ने नकार दिया है और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास की गंगा बह रही है।








