विश्व एड्स दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने निकाली विशाल रैली

शेयर करें

दुर्ग /  एड्स के खिलाफ दुनिया भर में जागरूकता फैलने के इरादे से हर साल 1 दिसंबर को ‘‘विश्व एड्स दिवस’’ मनाया जाता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शुक्ला के निर्देशन में आज विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया और लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

विश्व एड्स दिवस में इस वर्ष का थीम ‘‘असमानताओं का अंत करें’’, ‘‘एड्स का अंत करें’’, ‘‘महामारी अंत करें’’, है। अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन भी किया गया था, जिसमें लगभग 300 लोगों ने भाग लिया। नर्सिंग छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक कर एच.आई.व्ही./एड्स के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ-साथ प्रतिभागियों द्वारा विशाल मानव रेड रिबन से मानव श्रृंखला बनाकर जन-जन तक जागरूकता संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण व एड्स नियंत्रण के अन्य स्टाफ एवं एनजीओ स्टाफ शामिल थे।

  • Related Posts

    उचित मूल्य दुकानों के संचालकों एवं विक्रेताओं पर हुई वैधानिक कार्रवाई
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //  जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और हितग्राही-उन्मुख बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सतत निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।…

    और पढ़ें
    सीएम हेल्पलाइन बनी सहारा, 7 साल बाद मुकुंद धीमर को मिला आधार कार्ड
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // सीएम हेल्पलाइन सीजी 1076 में दर्ज शिकायत के माध्यम से लगातार 7 वर्षों से आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे युवा मुकुंद धीमर को आखिरकार आधार…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *