शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह में मोबाईल रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग का दिया गया प्रशिक्षण

शेयर करें

दुर्ग / शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग में आईसीआईसीआई एकेडमी फॉर स्किल्स, दुर्ग छत्तीसगढ़ लाइवलीहुड कॉलेज सोसाइटी के तत्वाधान में संस्था के रहवासी बच्चों के लिए ‘‘मोबाईल रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग’’ का प्रशिक्षण संपन्न किया गया। व्याख्यान एवं प्रयोग दोनों ही माध्यमों से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत बच्चों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र वितरण किया गया, इस अवसर पर आईसीआईसीआई एकाडमी के राज्य प्रमुख  नितीन साहनी एवं उनकी टीम उपस्थित थी।

संस्था द्वारा उक्त प्रशिक्षण के अलावा अन्य बैचों को फाईनेंशियल लिट्रेसी प्रोग्राम का प्रशिक्षण भी दिया गया। गौरतलब है कि उक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ मती अपूर्वा दांगी, प्रधान मजिस्ट्रेट, अध्यक्ष किशोर न्याय बोर्ड तथा अतिरिक्त जिला न्यायाधीश  विवके वर्मा जी के मागदर्शन में प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण के संचालन में जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई का सहयोग एवं मार्गदशन समय-समय पर मिलता रहा। प्रशिक्षण में लाभान्वित सभी बच्चों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर संस्था के अधीक्षक द्वारा सभी बच्चों को प्रमाण पत्र निश्चित रूप से संवेदनशील संस्था के बच्चों की बड़ी उपलब्धि है, प्रशिक्षण में प्राप्त कौशल एवं प्रमाण पत्र के द्वारा अपने रोजगार के लिए सार्थक प्रयास किया जा सकता है। मोबाईल की उपयोगिता एवं उसके व्यापक उपलब्धता को ध्यान में रखें तो रहवासी बच्चें अपने शहर, गांव में भी इसे रोजगारोन्मुख स्वरूप देकर एक सम्मानजनक जीवन के लिए अग्रसर हो सकते हैं।

एकेडमी की ओर से  साहनी जी द्वारा बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए प्रशिक्षण की महत्ता को प्रतिपादित किया गया, उन्होंने प्रशिक्षण में सम्मिलित बच्चों एवं कार्यशील टीम का धन्यवाद देते हुए प्रशिक्षणार्थियों के उपलब्धियों से बच्चों को अवगत कराया ताकि बच्चे उनसे प्रेरित होकर अपने  जीवन में इसका बेहतर उपयोग कर सकने में समर्थ हों।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने नवीन रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, दुर्ग के भवन और रुआबांधा पुलिस चौकी का किया लोकार्पण
    • November 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा दुर्ग रेंज के नवीन रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन भवन का लोकार्पण एवं दुर्ग पुलिस के ‘संकल्प अभियान – नशा मुक्ति’ का शुभारंभ…

    और पढ़ें
    विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – बूथ जीता तो चुनाव जीता हमे पूरा 40 वार्ड में चुनाव जीतना है
    • November 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरिसाली // आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर रिसाली निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड के शक्तिकेंद्र की बैठकों का आयोजन किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply