अफगानिस्तान में भारत की मदद को पाकिस्तान का अड़ंगा, रास्ता देने के लिए पड़ोसी देश ने रखी शर्ते

शेयर करें

भारत (India) से अफगानिस्तान (Afghanistan) को मदद के तौर पर पांच लाख क्विंटल गेहूं (Wheat) और जीवनरक्षक दवाएं (Life saving Drugs) भेजने के लिए मार्ग देने की मजबूरी में घोषणा करने वाला पाकिस्तान अब आपूर्ति में अड़ंगे लगा रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) द्वारा मार्ग देने की घोषणा करने और भारत सरकार को इस बाबत जानकारी देने के बाद पाकिस्तान सरकार ने शर्त रख दी है कि वाघा (अटारी) सीमा मार्ग से होकर जाने वाला माल पाकिस्तान की सीमा से लेकर अफगानिस्तान तक पाकिस्तानी ट्रकों में जाएगा।
अफगानिस्तान में न बने भारत के लिए सकारात्मक माहौल भारत चाहता है कि उसके द्वारा भेजी जाने वाली सामग्री निर्बाध रूप से अफगानिस्तान पहुंचे और वहां पर कोई अंतरराष्ट्रीय एजेंसी आमजनों में उसका वितरण करे।

पाकिस्तान यह भी प्रयास कर रहा है कि भारतीय सहायता सामग्री वाघा सीमा पर ही संयुक्त राष्ट्र के सहायता दल को मिल जाए और वहां से वह ले जाकर गेहूं और दवाएं अफगानिस्तान के लोगों को वितरित कर दे। इससे अफगानिस्तान में भारत को लेकर सकारात्मक माहौल नहीं बन पाएगा। उल्लेखनीय है कि जमीन से घिरे अफगानिस्तान के लिए भारत से कोई सीधा सड़क मार्ग नहीं है। सड़क के जरिये अफगानिस्तान जाने के लिए पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल करना पड़ता है।

मानवीय सहायता भेजने में शर्त नहीं लगाना चाहिए- विदेश मंत्रालय पांच लाख क्विंटल गेहूं की बड़ी मात्रा सड़क मार्ग से ही अफगानिस्तान जा सकती है। संयुक्त राष्ट्र और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के कहने पर पाकिस्तान ने भारतीय माल के लिए रास्ता देने की घोषणा तो कर दी लेकिन अब शर्ते बताकर उसमें अड़ंगा लगा रहा है। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Baghchi) ने कहा है कि मानवीय सहायता भेजने पर शर्ते नहीं लगाई जानी चाहिए। सहायता को जल्द जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए प्रयास होने चाहिए। उल्लेखनीय है कि अगस्त में अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान ने पूरी तरह कब्जा कर लिया था। तभी से वहां के हालात ठीक नहीं हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply