नगर निगम भिलाई 3 चरोदा भाजपा के चुनाव प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश 40 वार्डो के प्रभारियों से ली जानकारी

शेयर करें

भिलाई 3 । नगर निगम भिलाई चरोदा के चुनाव को लेकर के 40 वार्डों की बैठक भाजपा कार्यालय भिलाई 3 में चुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल एवं शिवरतन शर्मा तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में 40 वार्डों की बैठक लेकर प्रभारियों से एक-एक वार्ड की जानकारी ली गई। इस बार चुनाव को लेकर के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला है हालांकि यह क्षेत्र मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है उसके बावजूद यहां पर कार्यकर्ताओं का भारी संख्या में उपस्थित होना,यह प्रदर्शित करता है कि इस चुनाव को भाजपा पूरी दमखम के साथ लड़ने जा रही है।आज की इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए।


चुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी नगर निगम भिलाई चरोदा में महापौर बनाने जा रही है इस चुनाव में भाजपा के पार्षद काफी संख्या में जीत के आने वाले है। प्रदेश की सरकार की असफलता को बताते हुए अग्रवाल जी ने कहा कि अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे को सरकार अब तक पूरा नहीं कर पाई है बेरोजगारी भत्ता, शराबबंदी पेंशन राशि की वृद्धि का मामला, प्रधानमंत्री आवास योजना की राज्य की अंशदान जमा नहीं करने की वजह से प्रदेश के लोगों को पक्का मकान मिलना अब एक सपना सा लग रहा है।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर निगम भिलाई चरोदा के चुनाव प्रभारी भाटापारा के विधायक शिवरतन शर्मा, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश पांडे, भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सांवलाराम डाहरे, पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सीता साहू, मंडल प्रभारी राकेश पांडे कुम्हारी, योगेश साहू भिलाई जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम वर्मा, पुखराज जैन, भाजपा चरोदा मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल महामंत्री मुकेश अग्रवाल, रामा रेड्डी, प्रशांत अकांत, सहित भाजपा चरोदा मंडल के सभी पदाधिकारी समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी महिला मोर्चा के पदाधिकारी युवा मोर्चा के पदाधिकारी शहीद वार्ड चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं कि काफी संख्या में उपस्थिति रही है।

  • Related Posts

    आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती पर महिला पत्रकार हुई सम्मानित
    • May 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती एवं विश्व पत्रकार दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को सुपेला हिमालय होटल मे हुआ में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता…

    और पढ़ें
    भिलाई में ‘अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर’ का विधायक रिकेश सेन ने किया शुभारंभ
    • May 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भिलाई नगर में ‘अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस सेंटर का उद्घाटन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के द्वारा किया गया। उद्घाटन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *