महंगाई के खिलाफ पदयात्रा देश में महंगाई का दोषी मोदी सरकार कैबिनेट मंत्री जगद्गुरु रुद्र कुमार

शेयर करें

नंदिनी अहिवारा से:-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महंगाई के खिलाफ जन जागरूकता पदयात्रा निकाली गई जिसमें अहिवारा के विधायक एवं कैबिनेट मंत्रीरुद्रकुमार जी ने अपने अहिवारा कांग्रेस संगठन के साथ अहिवारा के वार्ड नंबर 1 से अहिवारा बस स्टैंड तक पदयात्रा महंगाई के खिलाफ शुरुआत की बस स्टैंड में मंत्री महोदय द्वारा एक आम सभा को संबोधित किया और कहा कि इस बढ़ती हुई महंगाई के दौर पर मोदी सरकार दोषी है,

मोदी सरकार की निंदा की उन्होंने  गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल एवं खाद्य पदार्थों की महंगाई पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, पूरा अहिवारा मोदी हाय हाय के नारों से गूंज उठा इस पदयात्रा में सांकेतिक रूप से महंगाई का विरोध किया गया, कैबिनेट मंत्री महंगाई पर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया एवं कहा कि देश में तेजी से बढ़ रही महंगाई के लिए मोदी सरकार दोषी है, मोदी सरकार की अकर्मण्यता वह मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण देश में महंगाई आसमान छू रही है, रोजमर्रा के सामानों की कीमतें दोगुनी हो गई है जिसमें गरीब मजदूर, किसान के अलावा हर वर्ग के लोग प्रभावित हुए हैं,

इस आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेवादल की महिलाओं ने

बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, प्रदेश सचिव ओनी महिलांग, जिला उपाध्यक्ष कैलाश नाहटा, नागमणि साहू, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रामपाल नाविक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हीरा वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमनदीप सिंह, विजय मारकंडे एल्डरमैन जमुना बारले, महिला महामंत्री मंजूषा यादव, ऋषि यादव, उमेश बंजारे, परविंदर सिंह रंधावा, नितेश देवांगन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने भी

उपस्थित दर्ज कराई, कांग्रेस कार्यकर्ता, नगर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे,

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पमशाला में ईब नदी के तट पर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर (कंवर धाम) में आयोजित…

    और पढ़ें
    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (नई दिल्ली पर्व 2026) में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिख रही…

    और पढ़ें

    Leave a Reply