मोदी सरकार ने करोड़ों शौचालय बनवा म‎हिलाओं के सम्मान की सुरक्षा की: स्मृति ईरानी

शेयर करें

लखनऊ । केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 50 साल तक देश की सत्ता संभालने वाला एक परिवार महिलाओं के लिए 5 लाख शौचालय भी नहीं बनवा सका, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में हमने करोड़ों शौचालय बनवाकर महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा की है। भारतीय जनता पार्टी के कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय मंत्री ईरानी ने राजधानी लखनऊ के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने

कहा ‎कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो आप पर एहसान मढ़ती थी और भाजपा हाथ जोड़कर आप के प्रति आभार व्यक्त करती है। महिलाओं को पिछली सरकारों का कार्यकाल याद दिलाते हुए कहा ‎कि वह डर था जो केवल बेटी के लिए नहीं बल्कि मां के लिए भी अभिशाप बन जाता था। वह मां जो दरवाजे पर नजरें टिका कर रखती थी कि सूरज ढलने से पहले भगवान करे बेटी लौट आए और लौटे तो सम्मान के साथ लौटे लेकिन हमारी सरकार के लिए महिला संरक्षण मात्र एक वाक्य नहीं बल्कि हमारे जीवन का आधार है। आज जब हम घर की दहलीज लांघते हैं तो कहीं ना कहीं खुद को और परिवार को यह विश्वास होता है की बेटी-बहू घर से निकली है तो सर उठा कर गई है, सर झुका कर नहीं आएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एंटी रोमियो स्क्वाड के गठन पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा ‎कि कुछ लोगों ने इसका उपहास किया लेकिन महिलाओं ने समझा और आज एंटी रोमियो स्क्वाड की मदद से प्रदेश में 10 हज़ार गिरफ्तारियां हुई हैं। जिस प्रदेश में महिला के लिए दहलीज लांघना चुनौती थी वहीं महिलाएं आज बैंक सखी बन गई हैं। प्रदेश की 55 हज़ार बहन-बेटियां बैंक सखी बन कर समाज सेवा से जुड़ गई हैं। रायबरेली से प्राप्त सूचना के अनुसार अमेठी से सांसद ईरानी ने कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) के बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (हाउसिंग फार आल-अर्बन), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना समेत सभी योजनाओं पर चर्चा की। इससे पहले ईरानी ने ईएसआइ (इंप्लायज स्टेट इंश्योरेंस) डिस्पेंसरी और शाखा कार्यालय का शनिवार की सुबह प्रगतिपुरम में उदघाटन किया।

  • Related Posts

    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें
    बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ
    • May 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित बीजेपी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply