रूदा एनीकट का पीडब्ल्यूडी मंत्री ने किया भूमिपूजन, 250 हेक्टेयर भूमि में हो सकेगी सिंचाई

शेयर करें

रूदा, झोला, भोथली, खांडा एवं धीरी के ग्रामीणों को एनीटक बनने से मिलेगी सिंचाई सुविधा

दुर्ग / ग्राम रूदा में शिवनाथ नदी पर लंबे समय से एनीकट का ग्रामीणों का सपना अब जल्द पूरा हो जाएगा। आज पीडब्ल्यूडी मंत्रीताम्रध्वज साहू ने इसका भूमिपूजन किया। इससे लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ और रबी फसल की सिंचाई हो सकेगी। इसके निर्माण से रूदा, झोला, भोथली, खांडा एवं धीरी के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की सिंचाई संबंधी जरूरतों को पूरा करने शासन प्रतिबद्ध है और इस पर निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की ग्रामीण विकास की योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से उन्नति की दिशा में हो रहा है। खेती किसानी को बढ़ावा देने एवं इस दिशा में निरंतर कार्य करने सरकार प्रतिबद्ध है। दुर्ग जिले में लगातार सिंचाई सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में कार्य किया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्रामवासियों के निस्तार हेतु भी जल उपलब्ध रहेगा, कृषि कार्यों से संबंधित आवागमन भी रपटे के उपर से हो सकेगा।

वर्तमान समय की महती आवश्यकता है-भूजल स्तर को संधारित करना एवं इसका संवर्धन करना। एनीकट के निर्माण से भूजल स्तर में व्यापक बढ़ोत्तरी के फलस्वरूप कुल 250 हेक्टेयर खरीफ एवं रबी फसलों की सिंचाई (कृषकों के स्वयं के साधन से) हो सकेगी। हेतु छोड़ा जावेगा, साथ ही राजनांदगांव जिले के भी कई ग्रामों में पेयजल हेतु जल उपलब्ध होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग ने किया।

भूमिपूजन में जल संसाधन विभाग की ओर से मुख्य अभियंताडी.सी. जैन, अधीक्षण अभियंताएस. जार्ज, कार्यपालन अभियंतासुरेश पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारीएल.के.कोरी एवं उपअभियंताडी.एन. शुक्ला उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप मे श्रीमती योगिता चंद्राकर सभापति कृषि समिति जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती माया बेलचंदन सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, देवेन्द्र कुमार देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, माननीया श्रीमती झमित गायकवाड़ उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग,  श्रीमती हेमकुमारी देशमुख सदस्य जनपद पंचायत दुर्ग एवं समीपवर्ती ग्रामों के अनेक ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    उचित मूल्य दुकानों के संचालकों एवं विक्रेताओं पर हुई वैधानिक कार्रवाई
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //  जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और हितग्राही-उन्मुख बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सतत निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।…

    और पढ़ें
    सीएम हेल्पलाइन बनी सहारा, 7 साल बाद मुकुंद धीमर को मिला आधार कार्ड
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // सीएम हेल्पलाइन सीजी 1076 में दर्ज शिकायत के माध्यम से लगातार 7 वर्षों से आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे युवा मुकुंद धीमर को आखिरकार आधार…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *