पेटीएम को दूसरी तिमाही में 482 करोड़ रुपये का घाटा

शेयर करें

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन की ओर से बताया गया कि सितंबर तिमाही में उसका घाटा बढ़कर 473 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि उसके राजस्व में सालाना आधार पर 64 फीसदी की वृद्धि हुई है।ऑनलाइन पेमेंट की सेवा प्रदान करने वाली दिग्गज कंपनी पेटीएम ने अपने सितंबर तिमाह के परिणाम जारी कर दिए हैं। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन की ओर से बताया गया कि इस तिमाही उसका घाटा बढ़कर 473 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में 435.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

राजस्व सालाना आधार पर 64 फीसदी बढ़ा

फिनटेक फर्म पेटीएम ने कहा कि परिचालन से उसके राजस्व में सालाना आधार पर 64 फीसदी की वृद्धि हुई है। राजस्व बढ़कर 1,090 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की ओर से बताया गया कि गैर-यूपीआई भुगतान मात्रा (जीएमवी) में 52 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई है। गौरतलब है कि पेटीएम ने इस महीने शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी कमाई की रिपोर्ट सामने रखी है।

परिणामों की घोषणा करते हुए कंपनी की ओर से जानकारी दी गई कि कंपनी के खर्च में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक साल पहले कंपनी का खर्च 1,170 करोड़ रुपये रहा था। इसकी तुलना में इस साल खर्च में इजाफा हुआ है और यह पिछले साल की तुलना में बढ़कर लगभग 1,600 करोड़ पर पहुंच गया है।

कंपनी की ओर से साझा की गई जानकारी में बताया गया कि ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (जीएमवी) 1,95,600 करोड़ रुपये पर रही, जो सालाना आधार पर 107 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाती है। इसके साथ ही मासिक आधार पर पेटीएम उपयोगकर्ताओं की संख्या भी बढ़ी है। सितंबर में मासिक ट्रांजैक्टिंग यूजर्स (एमटीयू) सालाना आधार पर 33 फीसदी बढ़कर 5.74 करोड़ पर पहुंच गए है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा सिरकट्टी धाम : मुख्यमंत्री श्री साय
    • January 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के सिरकट्टी धाम आश्रम स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ का निर्यात दो साल में हुआ दोगुना: उद्योग मंत्री कवासी लखमा
    • March 26, 2022

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन, वनोपज और खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जिसके प्रसंस्करण उद्योग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply