एसबीएस हॉस्पिटल में 28 नवंबर को नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परामर्श शिविर

शेयर करें

भिलाई / सेठ बीरा सिंह की स्मृति में जीई रोड पावर हाउस में संचालित एसबीएस हॉस्पिटल के द्वारा 28 नवंबर को निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में मरीजों को तीन दिन की दवाईयां मुफ्त में दी जाएगी। एसबीएस हॉस्पिटल के डायरेक्टर इन्द्रजीत सिंह छोटू ने बताया कि 28 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक डॉ नरसिम्हा और डॉ सरल के द्वारा हाई ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय व छाती संबंधी समस्या, टायफाइड, पीलिया के मरीज, सर्दी खांसी के पुराने मरीज, त्वचा रोग, पाचन व गैस संबंधी समस्या वाले मरीजों की निशुल्क जांच एवं परामर्श दी जाएगी।

दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच पाइल्स, फीशर फीस्टुला के मरीजों के लिए डॉ वर्षा चन्द्राकर के नेतृत्व में शिविर आयोजित है। इस अवसर पर मलद्वार से संबंधित समस्या का महिला चिकित्सक द्वारा जांच व क्षार सूत्र पद्धति से इलाज किया जाएगा। इस शिविर का लाभ उठाने के लिए हेल्प लाइन नंबर 99818 42200 तथा 0788 4340208 पर पूर्व पंजीयन कराया जा सकता है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पमशाला में ईब नदी के तट पर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर (कंवर धाम) में आयोजित…

    और पढ़ें
    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (नई दिल्ली पर्व 2026) में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिख रही…

    और पढ़ें

    Leave a Reply