रणवीर सिंह की क्रिकेट फिल्म ’83’ का पहला टीजर हुआ जारी

शेयर करें

लंबे इंतजार के बाद बहुप्रतीक्षित फिल्म 83 के निर्माताओं ने आइकॉनिक क्रिकेट ड्रामा का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर 30 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है, वहीं फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

टीज़र की शुरुआत एक क्रिकेट स्टेडियम के साथ होती है, जिसमें एक मैच अहम मोड़ पर आ पहुंचता है। कबीर खान द्वारा निर्देशित 83 इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म भारत की ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है। रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।

इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी फिल्म में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन की 83 को प्रस्तुत कर रहे हैं। 83 हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 3डी में यह फिल्म रिलीज की जाएगी। कमल हासन की राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल और अक्किनेनी नागार्जुन के अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने फिल्म के क्रमशः तमिल और तेलुगु संस्करणों को पेश करने के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है।

83 उन फिल्मों में शामिल है, जिनकी रिलीज पैनडेमिक की वजह से कई बार स्थगित हुई। मगर, निर्माताओं ने फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए इसे ओटीटी पर जाने से रोककर रखा। अब फिल्म क्रिसमस के मौके पर थिएटर्स में उतरेगी। रणवीर सिंह को दर्शक अक्षय कुमार की सूर्यवंशी में सिम्बा वाले अंदाज में देख चुके हैं। अब लीजेंड्री क्रिकेटर कपिल देव के रोल में दर्शकों के बीच पहुंच रहे हैं। लीड रोल में रणवीर सिंह की पिछली फिल्म गली बॉय है, जो 2019 में आयी थी।

  • Related Posts

    राजधानी रायपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार होगी फिल्म सिटी
    • October 29, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सुश्री मोना सेन ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर पर्यटन बोर्ड…

    और पढ़ें
    लोक कलाकार आरू साहू और राजेश अवस्थी की शानदार प्रस्तुति, वालीवुड पार्श्व गायिका नीति मोहन के गायन का जमकर लुत्फ लिया दर्शकों ने
    • November 5, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्योत्सव के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति लोक कलाकारों ने दी। सुश्री आरु साहू और राजेश अवस्थी ने ददरिया गीतों के साथ उपस्थित दर्शकों का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply