सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत में भी हुआ इजाफा

शेयर करें

आप सोने- चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आज के ताजा दाम जानना आपके लिए बेहतर होगा। एमसीएक्स पर बुधवार को सोने और चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने की कीमत 0.28 फीसदी बढ़कर 47,566 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है। बता दें कि मंगलवार को सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इसी तरह चांदी की चमक भी आज बढ़ी है और इसकी कीमत 0.28 फीसदी बढ़कर 62,887 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

देशमेंअलगअलगहोतीहैकीमत

बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। चांदी की बात करें तो चेन्नई में मंगलवार को 1 किलो चांदी का भाव 70,400 रुपये है, जबकि दिल्ली और मुंबई में यह धातु 65,558 रुपये पर बिक रही है। कोलकाता और बेंगलुरु में 1 किलो चांदी 65,558 रुपये पर कारोबार कर रही है, जबकि हैदराबाद में यह धातु 70,400 रुपये पर बिक रही है।

इसतरहसेजानेंसोनेकीशुद्धता

आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहांजानेअपनेशहरमेंसोने–चांदीकीकीमतें

देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा सिरकट्टी धाम : मुख्यमंत्री श्री साय
    • January 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के सिरकट्टी धाम आश्रम स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ का निर्यात दो साल में हुआ दोगुना: उद्योग मंत्री कवासी लखमा
    • March 26, 2022

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन, वनोपज और खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जिसके प्रसंस्करण उद्योग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply