फिल्म लिगर की शूटिंग के दौरान थकीं अनन्या पांडे

शेयर करें

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने लास वेगास से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने फिल्म लिगर की शूटिंग के बाद गाड़ी के भीतर से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। अनन्या पांडे ने सात अलग-अलग मूड की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक में वह सो रही हैं।

 अनन्या पांडे की इन तस्वीरों को अब तक 2 लाख 12 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इन तस्वीरों पर हजारों की संख्या में अनन्या पांडे के फैंस ने कमेंट किया है।

महीप कपूर ने भी अनन्या पांडे की इस तस्वीर को पसंद किया है और दिल वाली इमोजी बनाई है। एक यूजर ने अनन्या पांडे की इन तस्वीरों में कमेंट किया- गुड़िया। तो वहीं अन्य यूजर्स उनको मासूम और खूबसूरत बता रहे हैं। यूजर्स अनन्या पांडे को हॉटी, सेक्सी और ब्युटीफुल बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उसे अनन्या पांडे की आंखों से प्यार है।

गौरतलब है कि अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने बोट पर बैठी हुई अपनी तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह झील के बीच दूर क्षितिज को तांकती हुई दिख रही थीं। यह तस्वीर लीला प्लेस उदयपुर की थी, जिसमें अनन्या ने मैचिंग ड्रेस पहनी हुई थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनन्या ने इसके कैप्शन में पूछा था- क्या राजकुमारियां कहती हैं कि फोटो डंप?

अनन्या पांडे ने अपनी नई तस्वीरों में कैप्शन दिया है, कार श्रृखंला में स्नानवस्त्र। मत पूछो, मैं समझा नहीं सकती। यह लिखते हुए उन्होंने आगे नाइटशूट और लिगर का हैशटैग लगाया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह तस्वीरें फिल्म लिगर के नाइटशूट के दौरान या उसके बाद की हैं।

  • Related Posts

    राजधानी रायपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार होगी फिल्म सिटी
    • October 29, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सुश्री मोना सेन ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर पर्यटन बोर्ड…

    और पढ़ें
    लोक कलाकार आरू साहू और राजेश अवस्थी की शानदार प्रस्तुति, वालीवुड पार्श्व गायिका नीति मोहन के गायन का जमकर लुत्फ लिया दर्शकों ने
    • November 5, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्योत्सव के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति लोक कलाकारों ने दी। सुश्री आरु साहू और राजेश अवस्थी ने ददरिया गीतों के साथ उपस्थित दर्शकों का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply