25 कांग्रेस विधायक आप में आने को तैयार हमें कचरा नहीं लेना है: अरविंद केजरीवाल

शेयर करें

नई दिल्ली  पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को अमृतसर मीडिया से बात करते हुए यह खुलासा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के करीब 25 विधायक और 2-3 सांसद हमारे संपर्क में हैं जो ‘आप’ में आना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस में कई लोग हमारे संपर्क में हैं, लेकिन हम उनका कचरा नहीं लेना चाहते। अगर हम ऐसा करना शुरू कर दें तो मैं आपको चुनौती देता हूं कि पंजाब में कांग्रेस के 25 विधायक और 2-3 सांसद आज शाम तक हमारे साथ आ जाएंगे। ये विधायक और सांसद लगातार हमारे संपर्क में हैं और हमसे जुड़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि हर बार चुनावों से पहले नेताओं द्वारा दल-बदल आम बात है, जिन्हें टिकट नहीं मिलते वो नाराज होकर पार्टी छोड़ देते हैं। जब उन्हें मनाने की कोशिश की जाती है तो कुछ लोग मान जाते हैं और कुछ लोग नाराज होकर दूसरी पार्टी में चले जाते हैं। इस दौरान केजरीवाल ने पंजाब में खाली पड़े पदों पर शिक्षकों की भर्ती का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं और दूसरी तरफ शिक्षक बेरोजगार घूम रहे हैं। अगर पंजाब में हमारी में सरकार बनती है तो सबसे पहले हम परीक्षा करवाकर कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे सारे शिक्षकों को पक्का करेंगे, जिससे कि शिक्षकों को रोजगार और बच्चों को शिक्षक मिल सकें।

हमारी चन्नी साहब से अपील है कि आप इन शिक्षकों की मांग पूरी करें। केजरीवाल ने सोमवार को मोगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में ‘आप’ सत्ता में आती है, तो राज्य में हर महिला के खाते में एक हजार रुपये प्रति माह भेजे जाएंगे। केजरीवाल ने मुफ्त सेवाओं के अपने वादों की सूची में एक और वादा जोड़ते हुए कहा था कि मैं एक घोषणा करना चाहता हूं। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। हम राज्य में 18 साल से अधिक आयु की हर महिला के खाते में हर महीने एक हजार रुपए भेजेंगे।

उन्होंने कहा कि जिन बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन मिल रही है, उन्हें भी यह राशि दी जाएगी। केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को पंजाब आए हैं। ‘आप’ के ‘मिशन पंजाब’ के तहत केजरीवाल आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से अगले एक महीने में राज्य के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे। ‘आप’ का गठन 2012 में हुआ था और यह पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल बनी थी, लेकिन पार्टी नेताओं ने स्वीकार किया था कि उन्हें पंजाब में पार्टी से और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने पर पंजाब में हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने और सरकारी अस्पतालों में उपचार एवं दवाएं नि:शुल्क मुहैया कराने का भी वादा किया है। 

  • Related Posts

    बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ
    • May 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित बीजेपी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल…

    और पढ़ें
    संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 अभियान मे शामिल हुआ विधायक ललित चंद्राकर
    • September 23, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // बालोद जिला अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 की आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य वक्ता के रूप दुर्ग ग्रामीण विधायक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *