प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की हुई घोषणा 20 दिसम्बर को मतदान 23 दिसम्बर को परिणाम

शेयर करें

दुर्ग जिले के नगर निगम भिलाई ,चरोदा, रिसाली, एवं नगर पालिका जामुल में लगा चुनाव आचार संहिता

Advertisements
KWBD

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में चुनाव होने वाले हैं. आज बुधवार को नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया. 20 दिसंबर को वोटिंग और 23 दिसंबर को मतगणना होगी. चुनाव की अधिसूचना 27 नवंबर को जारी होगी. 27 नवंबर को जिला स्तर पर चुनाव की अधिसूचना भी जारी होगी. बता दें कि वहीं राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने आज दोपहर 12 बजे से प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसी दौरान उन्होंने चुनाव की तारीखों की घोषणा की. ये प्रेस कॉन्फ्रेंस निर्वाचन भवन सेक्टर 19 नार्थ ब्लॉक नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित की गई.

राज्य चुनाव आयुक्त राम सिंह ने बताया कि 27 नवंबर को ही मतदान केंद्र की सूची का प्रकाशन होगा. इसके बाद 27 नवंबर से नामांकन शुरू होगा. नामांकन की अंतिम तिथि 3 दिसम्बंर है. 4 दिसम्बंर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. इसके बाद नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 6 दिसम्बंर है. अभ्यर्थियों की अंतिम सूची और चुनाव चिह्ल का आबंटन 6 दिसम्बंर को होगा. इसके बाद 20 दिसम्बंर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होंगे. 23 दिसम्बंर को नतीजे आएंगे.

इन निकायों में होने हैं चुनाव
10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में आम चुनाव होंगे. इसमें से चार नगर पालिक निगमों- बीरगांव, भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली शामिल है. पांच नगर पालिका परिषदों में सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चर्चा, जामुल, खैरागढ़, छः नगर पंचायतों -प्रेमनगर,मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम में चुनाव होंगे
|

  • Related Posts

    दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात
    • August 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें’ ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई…

    और पढ़ें
    ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का श्रवण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *