पेटीएम से नहीं हुई कमाई तो क्यार आईपीओ मार्केट फिर होने वाला है गुलजार

शेयर करें

IPO का बाजार फिर गुलजार होने जा रहा है। आने वाले महीनों में 6 और कंपनियां IPO मार्केट में लॉन्‍च होंगी और निवेशकों को कमाई का मौका दे सकती हैं। इन कंपनियों में Medplus Health Services, RateGain Travel Technologies, Purnik Builders, Fusion Micro Finance, Tracxn Technologies और Prudent Corporate Advisory Services शामिल हैं.

एंजेल वन के रॉय ने कहा कि आने वाले महीने में कई बड़े आईपीओ की तैयारी की एक वजह महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में उम्मीद से ज्यादा मजबूत सुधार है। इनवेस्ट19 के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी कौशलेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि अगर बाजार की मौजूदा स्थिति बनी रही तो आने वाले साल में आईपीओ बूम के बढ़ने की उम्मीद है। ट्रू बीकन और जेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामत ने भी इसी तरह की राय देते हुए कहा कि अगर अगले 1-2 साल तक तेजी जारी रहती है, तो आईपीओ की बड़ी संख्या में आते रहेंगे।

मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज का हैदराबाद मुख्यालय है। कंपनी आईपीओ से 1638.71 करोड़ रुपये जुटाएगी। इनमें से 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटर और शेयरधारक 1038.71 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बिक्री के लिए पेश करेंगे।

वहीं पुराणिक बिल्डर्स रियल एस्टेट डेवलपर है। इसके आईपीओ में 510 करोड़ रुपये के शेयर का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर 9.45 लाख शेयर बिक्री के लिए पेश करेंगे। कंपनी जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अपने कर्ज को निपटाने में करेगी।

रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सर्विस मुहैया कराती है। कंपनी के आईपीओ में 400 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और प्रमोटर 2.26 करोड़ तक शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचेंगे।

Tracxn Technologies ऑफर फॉर सेल के तहत IPO लाएगी। प्रमोटर 3.86 करोड़ शेयर बिक्री के लिए रखेंगे। दूसरी तरफ प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज का आईपीओ OFS होगा। इसके तहत प्रमोटर करीब 86 लाख शेयर बेचेंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा सिरकट्टी धाम : मुख्यमंत्री श्री साय
    • January 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के सिरकट्टी धाम आश्रम स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ का निर्यात दो साल में हुआ दोगुना: उद्योग मंत्री कवासी लखमा
    • March 26, 2022

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन, वनोपज और खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जिसके प्रसंस्करण उद्योग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply