भिलाई भाजपा की बैठक संपन्न आगामी निगम चुनाव की तैयारी के लिए जिला अध्यक्ष ने दिये दिशा निर्देश

शेयर करें

24 नवंबर को प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सिंह सावन्नी की उपस्थिति में जिलाकार्यसमिति की बैठक आहूत

Advertisements
KWBD

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला की विशेष बैठक सुपेला गदा चौक स्थित भाजपा कार्यालय में रखी गयी।बैठक शुरुआत भारत माता और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गयी।आज की बैठक 24 नवंबर को होने वाली भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला की कार्यसमिति एवं भिलाई नगर निगम सहित जिले में होने वाले सभी निकाय चुनावों को लेकर रखी गयी थी।24नवंबर की कार्यसमिति में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं भिलाई नगर निगम चुनाव के प्रभारी भूपेंदर सिंह सवन्नी मुख्य रूप से उपस्थित होंगे।

जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू के द्वारा जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर होने वाले कार्यसमिति की बैठक एवं भिलाई नगर निगम चुनाव की बैठक को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।सभी 10 मंडलो के अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि उनके द्वारा बनाये गए वार्ड अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी,शक्ति केंद्र प्रभारी,बूथ पालक,पन्ना प्रभारियों,महिला प्रमुख, युवा प्रमुखों,की सूची जल्द से जल्द जमा करने को कहा गया है। इसी प्रकार सभी मोर्चा एवं सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष और जिला संयोजको से भी कहा गया है कि उनके द्वारा बनाई गई सूची को जल्द से जल्द जमा करें।

जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने जिले के पदाधिकारियों को भी निर्देश दिए कि भिलाई जिले में भारतीय जनता पार्टी के जितने भी सक्रिय सदस्य हैं सभी की सूची जिला कार्यालय में जमा करें।आज की इस बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू जिला महामंत्री शंकरलाल देवांगन,जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, प्रमोद अग्रवाल,रामगोपाल शर्मा,त्रिलोचन सिंह,कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव,जिला मंत्री अवधेश चौहान,ईश्वर ठाकुर,मंजूषा साहू कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा, मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल,रामवृज वर्मा,दिलीप पटेल,राजीव पांडेय,महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम शुक्ला,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष द्वारिका चंद्रवंशी,महिला मोर्चा महामंत्री स्वाति साहू,मुकेश अग्रवाल रामारेड्डी,आसपूरण चौधरी उपस्थित थे

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *