प्रियदर्शिनी इंदिरा गाँधी त्याग,बलिदान और साहस की प्रतिमूर्ति-अरुण वोरा

शेयर करें

दुर्ग- प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी त्याग,बलिदान और साहस की प्रतिमूर्ति है।एक सशक्त सर्वमान्य जननेता के रूप में इंदिरा गांधी ने देश को प्रगति के नए उच्चतम सोपान पर पहुँचाया।उनकी सच्ची नियत,दृढ़ निश्चय,पक्का इरादा ने समूचे राजनेताओं को ही नहीं वरन, जनसामान्य को जीवन में सतत आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।उक्ताशय के विचार *छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा ने आज देश की पहली महिला प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी जी की जन्मजयंती कार्यक्रम पर व्यक्त किये।जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने बताया कि आज सुबह 9 बजे इंदिरा मार्केट में अपने प्रिय नेत्री महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश की भूतपूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाने कांग्रसजनो में अपार उत्साह था।भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने कार्यक्रम के मुख्यअतिथि छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कारपोरेशन अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा
गया पटेल, धीरज बाकलीवाल,शंकरलाल ताम्रकार, परमजीत सिंह भुई,कौशलकिशोर सिंह के नेतृत्व में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान
“इंदिरा गांधी की कुर्बानी,नही भूलेगा कोई हिंदुस्तानी।” “जब तक सूरज चाँद रहेगा,इंदिरा गांधी का नाम रहेगा।” “इंदिरा गांधी अमर रहे।” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
सभा को वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकरलाल ताम्रकार,जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता देवेश मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कौशलकिशोर सिंह ने किया।

प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण घड़ी में महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कन्या ढीमर के नेतृत्व में नारीशक्ति भारती साहू ई रिक्शा चालक,एवं ममता यादव दिव्यांग का समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए शाल व श्रीफल भेंटकर विधायक अरुण वोरा एवं काँग्रेसनेताओ द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर रामकली यादव,कन्या ढीमर,फ़त्ते सिंह भाटिया,देवेश मिश्रा,हेमंत तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद,अजय मिश्रा राजकुमार पाली,राजकुमार साहू,भोला महोबिया,संदीप श्रीवास्तव,जगमोहन ढीमर,शिवाकांत तिवारी,अशोक मेहरा,विकास यादव ,बृजमोहन तिवारी,पाशी अली,शबाना निशा रानी,श्रद्धा सोनी,मीना मानिकपुरी, राजकुमार वर्मा,अनूप वर्मा,अनीस रजा,मासूब अली,अनूप पाटिल,विमल यादव,सत्यनारायण सिंह,कमलेश नागरची,दीपक तंबोली ,दान बाई तामस्कर,सय्यद सैफ, छाया चौधरी,अशोक मेहरा, मोहन सिन्हा,अलख नवरंग, बिंदु सिंह, रफीक,विशाल महानंद कल्याण ठाकुर,राहुल अग्रवाल ,गणेश सोनी,राजेश वडयालकर, निशांत गोडबोले, इशाक,राजेश्वरी मिश्रा,ज्ञानी देवांगन,लिखन साहू,शेखर साहू,यूसुफ भाई सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – बूथ जीता तो चुनाव जीता हमे पूरा 40 वार्ड में चुनाव जीतना है
    • November 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरिसाली // आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर रिसाली निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड के शक्तिकेंद्र की बैठकों का आयोजन किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने…

    और पढ़ें
    मतदाताओं की सुविधा के लिए विधानसभा एवं स्थानीय निकाय की मतदाता सूची के लिंक जारी
    • November 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // नगरपालिका आम निर्वाचन दिसंबर 2026 के हेतु मतदाताओं/आम नागरिकों की सुविधा के लिए मतदाता पहचान पत्र क्रमांक के आधार पर मतदाता सूची में अपना नाम एवं अन्य…

    और पढ़ें

    Leave a Reply