50 युवाओं ने की काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण

शेयर करें

छत्तीसगढ़ / कांग्रेस की जोरातराई ग्राम इकाई के द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह एवँ बाल दिवस के अवसर पर ग्राम जोरातराई और आसपास के लगभग 50 युवाओं के काँग्रेस पार्टी का दामन थामकर विधिवत काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण की(
उक्ताशय की जानकारी देते हुए जोरातराई ग्राम इकाई के अध्यक्ष पुनाराम साहू और कार्यवाहक अध्यक्ष चंदेला यादव ने बताया कि, ग्राम पंचायत जोरातराई में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती अवसर पर आयोजित बाल दिवस और दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर बुजुर्ग किसान सम्मान और रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। जिसमें बुजुर्गों और बच्चों सहित युवाओं ने भी अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। 
कार्यक्रम के बतौर मुख्यातिथि डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुनेश्वर बघेल और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजगामी सम्पदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक की मौजूदगी में ग्राम पंचायत जोरातराई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 50 युवाओं ने काँग्रेस का दामन थाम कर काँग्रेस की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। 
उक्त अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल, ब्लॉक काँग्रेस कमेटी घुमका के ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, ब्लॉक काँग्रेस कमेटी घुमका के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि सफील खान, तिलेश साहू, मुकेश बंधे, चंद्रशेखर देवांगन, हरि नेताम, रूपेंद्र साहू, रोमलाल, तुकाराम साहू सहित कांग्रेस ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता और ग्रामवासी बड़ी सँख्या में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply