पीएससी टापर्स बताएंगे पीएससी चयनित होने के टिप्स

शेयर करें

– 20 नवंबर को कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में करियर मार्गदर्शन पर विशेष वर्कशाप
-जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा आयोजन, पंजीयन के लिए करा सकते हैं, रजिस्ट्रेशन

दुर्ग / पीएससी में उच्चतर स्थानों पर चयनित प्रतिभागियों द्वारा परीक्षा की तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन देने के लिए विशेष कार्यशाला जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की गई है। कार्यशाला का आयोजन 20 नवंबर को शाम 4 बजे कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में किया गया है। कार्यशाला में टापर्स द्वारा प्रतिभागियों को परीक्षा की तैयारियों के संबंध में टिप्स दिये जाएंगे। साथ ही वे अपनी तैयारियों के अनुभव भी साझा करेंगे ताकि विद्यार्थियों को इससे मदद मिल सके। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई ने बताया कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यशाला में पीएससी की तैयारियों के विविध पक्षों के संबंध में टापर्स द्वारा जानकारी दी जाएगी। पीएससी में तीसरे स्थान पर आने वाली शिल्पा देवांगन, सातवें स्थान पर आने वाले अमिय श्रीवास्तव, नौवें स्थान पर आने वाले विकास चौधरी एवं अठारहवें स्थान पर आने वाले डिगेश देवांगन अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही भाग लेने वाले प्रतिभागी अपनी जिज्ञासाएं भी रख सकते हैं। उनकी जिज्ञासाओं का समाधान इन चयनित प्रतिभागियों द्वारा किया जाएगा। मार्गदर्शन कार्यक्रम में मार्गदर्शन प्राप्त करने हेतु इच्छुक प्रतिभागी दिनांक 18 नवंबर तक पंजीयन करा सकते हैं।

पंजीयन कराने हेतु व्हाट्सएप नंबर 97136-50249 एवं 96850-67780 पर अपना नाम, पता, उम्र और मोबाइल नंबर सहित जानकारी प्रेषित कर पंजीयन करा सकते हैं एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा इस तरह के करियर ओरिएंटेशन की अन्य कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा ताकि जिले के छात्र-छात्राओं को करियर की बेहतर राह मिल सके। अभी एनडीए प्रवेश परीक्षा के लिए डीएमएफ मद द्वारा कोचिंग कराई जा रही है जिसमें छात्र-छात्रा दोनों हिस्सा ले रहे हैं। ब्लाक मुख्यालय में भी नीट की तैयारी हो सके, इसके लिए भी पहल की गई है। पाटन में 15 नवंबर से नीट की कक्षाएं आरंभ करने का निर्णय लिया गया है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – बूथ जीता तो चुनाव जीता हमे पूरा 40 वार्ड में चुनाव जीतना है
    • November 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरिसाली // आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर रिसाली निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड के शक्तिकेंद्र की बैठकों का आयोजन किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने…

    और पढ़ें
    मतदाताओं की सुविधा के लिए विधानसभा एवं स्थानीय निकाय की मतदाता सूची के लिंक जारी
    • November 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // नगरपालिका आम निर्वाचन दिसंबर 2026 के हेतु मतदाताओं/आम नागरिकों की सुविधा के लिए मतदाता पहचान पत्र क्रमांक के आधार पर मतदाता सूची में अपना नाम एवं अन्य…

    और पढ़ें

    Leave a Reply