हिंदू जागरण मंच ने सलमान खुर्शीद का पुतला जलाया

शेयर करें

कुम्हारी । कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के खिलाफ की गई टिप्पणी और हिंदू संगठनों की तुलना आईएसआईएस, बोको हराम जैसे बर्बर व आतंकवादी संगठनों किये जाने से हिंदू समाज बेहद आक्रोशित है। इसके विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कुम्हारी चौक मे प्रदर्शन कर सलमान खुर्शीद का पुतला जलाया। मंच ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस घटना से देश के समस्त हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। साथ ही कहा कि हिंदू संस्कृति और अस्मिता की संरक्षा का कार्य कर रहे हिंदू संगठनो की तुलना जघन्य व बर्बर आतंकवादी संगठनों आईएसआईएस व बोको हराम से किया जाना बर्दाश्त नही है। सलमान खुर्शीद के इस कुंठित एवं कुत्सित प्रयास की जितनी भी निंदा की जाय कम है।

हिंदू जागरण मंच ने सलमान खुर्शीद को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करते हुए राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि यदि कार्यवाही नही की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन कार्यक्रम में हरिदास वैष्णव, गीतेश्वर साहू,, राम बिहारी मिश्रा, मनोज वर्मा, अश्वनी देशलहरे, रामाधार शर्मा, सुखराम कुर्रे, आशीष शुक्ला, फिंगेश्वर साहू, निश्चय वाजपेयी, सुजीत यादव,छबि यादव,कमलेश चौहान,परदेशी साहू,नन्दकुमार साहू ,सौरभ पांडेय,शुभम पांडेय,मोहित पटेल,दीपक साहू,नीलेश पनिका समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

  • Related Posts

     दुर्ग संभाग में खरीफ 2026 हेतु खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //खरीफ वर्ष 2026 के लिए दुर्ग संभाग में किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में रासायनिक उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा प्रभावी प्रबंधन…

    और पढ़ें
    पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम परिसर का होगा कायाकल्प, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ांगन समिति ने दी सहमति
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ांगन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभाकक्ष में स्कूल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *