आयुक्त ने किया मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण

शेयर करें

दुर्ग / नगर पालिक निगम, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण जनकारी मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत् दुर्ग शहर में भी हर वार्डो में प्रतिदिन स्वास्थ्य सुविधाये उपलब्ध करायी जा रही है । जिसकी लगातार मॉनिटनिंग (निरीक्षण) नगर पालिक निगम, दुर्ग के द्वारा की जा रही है ।

नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त हरेश मंडावी आज सुबह 08ः00 बजे वार्ड क्रमांक 16 सिकोला बस्ती में लगे मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के शिविर में पहुंचे और वहां पर उपस्थित स्टॉफ से दवाईयां एवं उपचार हेतु उपस्थित लोगो के ईलाज एवं उपचार के संबंध में हालचाल पूछा और बेहतर ढंग से उपचार करने हेतु निर्देषित किया गया ।

निरीक्षण के दौरान डॉक्टर की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एजेन्सी भव्या हेल्थ सर्विस प्रा0लि0 को नोटिस जारी करने हेतु उपस्थित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के मैनेजर मनीष यादव को तत्काल निर्देशत किया गया एवं समस्त स्टॉफ को अच्छे से ईलाज करने हेतु कहा गया।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान एवं पी0आई0यू0 शेखर वर्मा और टीम उपस्थित थे।

  • Related Posts

     दुर्ग संभाग में खरीफ 2026 हेतु खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //खरीफ वर्ष 2026 के लिए दुर्ग संभाग में किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में रासायनिक उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा प्रभावी प्रबंधन…

    और पढ़ें
    पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम परिसर का होगा कायाकल्प, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ांगन समिति ने दी सहमति
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ांगन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभाकक्ष में स्कूल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *