दुर्ग / डीएमएफ मद अंतर्गत सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। आवेदन के परीक्षण उपरांत पात्र/अपात्र सूची जिले के वेबसाईट durg.gov.in में अपलोड कर दी गई है। जारी सूची के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को आपत्ति हो तो वे 23 नवंबर 2021 तक दावा-आपत्ति कार्यालय पशु चिकित्सा सेवायें पदमनाभपुर दुर्ग में प्रस्तुत कर सकते हैं।








