शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का आज बर्थडे

शेयर करें

इस दिन वह एनसीबी ऑफिस में दिखाई दिए। क्रूज ड्रग केस के बाद आर्यन को हर शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिस जाना होता है। आर्यन के अलावा केस की आरोपी मुनमुन धमेचा भी NCB ऑफिस के बाहर दिखाई दीं। आर्यन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं। शाहरुख के कुछ फैन्स दुख भी जता रहे हैं।
फैन्स बोले- दुख हो रहा है आर्यन खान बीते महीने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किए गए थे। बेल मिलने की शर्त के मुताबिक उन्हें हर शुक्रवार एनसीबी ऑफिस में हाजिर होना होता है। इत्तेफाक से इस शुक्रवार उनका बर्थडे है। इस मौके पर शाहरुख के कुछ फैन्स ने दुख जताया है कि इस दिन उन्हें एनसीबी ऑफिस जाना पड़ा। वहीं कुछ ट्रोलिंग भी कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन के बर्थडे पर इस बार कोई ग्रैंड सेलिब्रेशन नहीं होगा। ज्यादातर उनका बर्थडे देश से बाहर होता है। हालांकि इस बार आर्यन को भारत छोड़ने की इजाजत नहीं है। खबर है कि मन्नत में ही छोटा सा सेलिब्रेशन होगा। आर्यन के बर्थडे पर उनके फ्रेंड्स और करीबियों ने सोशल मीडिया पर विश किया है। उनकी कजन आलिया छिब्बा ने पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को सुहाना ने भी रीशेयर किया है। सुहाना भी भारत में नहीं हैं। इस मौके पर शाहरुख खान के फैन्स भी आर्यन को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

  • Related Posts

    राजधानी रायपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार होगी फिल्म सिटी
    • October 29, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सुश्री मोना सेन ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर पर्यटन बोर्ड…

    और पढ़ें
    लोक कलाकार आरू साहू और राजेश अवस्थी की शानदार प्रस्तुति, वालीवुड पार्श्व गायिका नीति मोहन के गायन का जमकर लुत्फ लिया दर्शकों ने
    • November 5, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्योत्सव के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति लोक कलाकारों ने दी। सुश्री आरु साहू और राजेश अवस्थी ने ददरिया गीतों के साथ उपस्थित दर्शकों का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply